
अचानक धन चाहिए तो ये 6 उपाय आपको दे सकते हैं खास फल...
भोपाल। आज के दौर में धन की महत्ता इतनी अधिक है, कि कुछ लोग तो इसे धरती के दूसरा भगवान तक की संज्ञा देने लगे हैं। एक ओर जहां परिश्रम को सबसे बड़ा धन का दर्जा दिया गया है, वहीं ये भी सच है कि आज के दौर में पैसा इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि इसके बिना जीने की सोचा तक नहीं जा सकता।
इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा कहते है कि यदि आज के युग में सांसारिक सुखों को हासिल करने के लिए जो धन चाहिए और वह अगर बहुत परिश्रम के बाद भी नहीं मिल रहा है।
तो जरूरत है कि हम अपने जीवन की बाधाओं को समाप्त करें या यूं कहें कि कई बार पैसा आकर भी नहीं रूकता या तमाम कोशिशों के बावजूद अकारण ही हाथ से निकल जाता है तो इन स्थितियों पर विचार कर उनके निवारण की आवश्यकता है।
पंडित शर्मा के अनुसार यदि आपको अचानक पैसा चाहिए या इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष में कुछ खास उपाय हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को निश्चित रूप से लाभ होता है...
: शुक्रवार के दिन कमल का पुष्प लाकर अपनी तिजोरी अथवा किसी अलमारी में लाल वस्त्र में लपेटकर रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार धन सरलतापूर्वक जुटा लेता है।
: अचानक धन लाभ की तमन्ना है तो सफेद रंग की ध्वजा पीपल वृक्ष पर लगाना चाहिए।
: पीपल के वृक्ष पर उसकी छाया में खड़े होकर जल चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए लोहे का पात्र लेना चाहिए। जल में चीनी, घी एवं दूध भी मिलाना चाहिए। इस प्रयोग से जीवन में चमत्कारिक रुप से अनुकूलता पैदा होने लगती है।
: सूने कुएं पर दीपक जलाने से शत्रु-शमन व अचानक धन प्राप्ति होती है। दीपक रात्रि के समय या शाम के समय जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद मुड़कर नहीं देखना चाहिए।
: नागकेशर का पौधा किसी शुभ मुहूर्त में लाकर घर में लगाना चाहिए तथा नियमित रुप से उसकी देखभाल करनी चाहिए। जैसे-जैसे पौधा वृद्धि करेगा वैसे-वैसे उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती जाएगी।
: गूलर के दो फल लाकर अपने पास रखने चाहिए। सामान्यतः गूलर के फल प्रारंभ में झरबेरी के फल के समान होते हैं, जो धीरे-धीरे बड़े होकर नींबू के बराबर हो जाते हैं।
ये कच्ची अवस्था में हरे तथा पकने पर लाल होते हैं। जिस व्यक्ति के पास पके हुए गूलर के फल होते हैं, भगवान् दत्तात्रेय की कृपा उस पर होती है और धन का आगमन प्रचुरता से होने लगता है।
ऐसे समझें धनवान होने के योग...
ज्योतिष में कुछ खास योग होते हैं, मान्यता है कि ये योग आपके धनवान होने की ओर इशारा करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश लोग इन चिह्नों को पहचान ही नहीं पाते हैं। वहीं यदि आप भी अपने धन के संबंध में योग देखना चाहते हैं। तो इन साधारण चीजोें की जानकारी से आप जान जाएंगे कि आपकी जन्मकुंडली में धनवान होने के योग हैं या नहीं...
ऐसे देंखें प्रमुख चमत्कारी धनवान योग-
: दूसरे भाव के स्वामी यानी द्वितीयेश को धनेश माना जाता है, अत: माना जाता है कि उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तब व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती।
: अगर जन्मकुंडली के दूसरे भाव में उच्च का शुभ ग्रह बैठा हो तो माना जाता है कि जातक के पास अथाह पैसा आता है।
: जन्म कुंडली के दूसरे भाव पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो भी इसे धन के योग का इशारा माना जाता हैं।
: दूसरे भाव का स्वामी यानी द्वितीयेश के साथ यदि कोई शुभ ग्रह बैठा हो तब भी मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति के पास खूब पैसा रहता है।
: यदि बृहस्पति यानी गुरु कुंडली के केंद्र में स्थित हो, तो ये धनवान होने की सूचना देता है।
: बुध पर गुरु की पूर्ण दृष्टि हो तो इसे भी धनयोग से जोड़कर देखा जाता है। (5,7,9)
: लाभ भाव (ग्यारहवें भाव) में बृहस्पति के स्थित होने को धनयोग के रुप में माना जाता है।
: द्वितीयेश का केंद्र में उच्च राशि का होकर बैठना भी धनयोग माना जाता है।
ये भी हैं खास...
: लग्नेश लग्न स्थान का स्वामी जहां बैठा हो, उससे दूसरे भाव का स्वामी उच्च राशि का होकर केंद्र में बैठा हो।
: धनेश व लाभेश उच्च राशिगत हों।
: चंद्रमा व बृहस्पति की किसी शुभ भाव में युति हो।
: बृहस्पति धनेश होकर मंगल के साथ हो।
: चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ केंद्र में हों।
: चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ त्रिकोण में हों।
: चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ लाभ भाव में हों।
: लग्न से तीसरे, छठे, दसवें व ग्यारहवें भाव में शुभ ग्रह बैठे हों।
: सप्तमेश दशम भाव में अपनी उच्च राशि में हो।
: सप्तमेश दशम भाव में हो तथा दशमेश अपनी उच्च राशि में नवमेश के साथ हो।
Updated on:
17 Apr 2019 05:38 pm
Published on:
17 Apr 2019 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
