16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshay tritiya: जीवन में अनंत समृद्धि पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन जरुर करें ये काम

जीवन में अनंत समृद्धि पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन जरुर करें ये काम
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 24, 2019

akshay tritiya 2019

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व माना जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहते हैं। कई जगहों पर इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 07 मई 2019, मंगलवार के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान-दान, यज्ञ जैसे पूण्य कर्म करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की मान्यता भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन सोना क्यों खरीदा जाता है, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें...

जानिये अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदा जाता है सोना

1. अक्षय तृतीया का दिन कई चीज़ों के लिए बहुत ही शुभ होता है। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की आखा तीज के दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं होती। क्योंकि ग्रहों के संदर्भ के अनुसार यह दिन बहुत शुभ माना जाता है और विशेष भी होता है। किसी भी नए काम की शुरुआत इस दिन बहुत ही अच्छी मानी जाती है और लाभदायक भी होती है।

2. मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदी गई हर चीज़ बहुत बरकती मानी जाती है और समृद्धि भी प्राप्त होती है। कहा जाता है यदि आप इस दिन सोना खरीदते हैं तो आपके जीवन में अनंत समृद्धि आती है। इस दिन खरीदा गया सोना आपके परिवार की सभी पीढ़ियों के साथ बढ़ता रहता है।

3. वैदिक काल से ही सोना बेहद प्रिय कीमती धातुओं में शामिल है। सोना न सिर्फ धन और समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि समय के साथ इसके मूल्य में भी बढ़ोत्तरी होती रहती है।

4. कहा जाता है की अक्षय तृतीया के दिन सूरज की किरणें बहुत तेज धरती पर पड़ती हैं। सूर्य की तुलना सोने से की जाने की वजह से इस दिन सोना खरीदना शक्ति और ताकत का प्रतीक माना जाता है।

5. इस दिन दान करने के विशेष महत्व है। सुबह उठकर चावल, नमक, घी, शक्कर, साग, इमली, फल, पंखा और वस्त्र का दान करें। इस दिन दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

6. अक्षय तृतीया के दिन सत्तू जरूर खाना चाहिए।

7. अक्षय तृतीया के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद दान करने से इससे होने वाले लाभ का फल कई गुना बढ़ जाता है।