29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ती गर्मी के बीच जिला मुख्यालय पर उभरने लगा पेयजल संकट

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 28 Apr 2024, 9:55 PM IST

करौली . गर्मी बढऩे के साथ ही जिला मुख्यालय के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट भी उभरने लगा है। इसके चलते लोग परेशान होने लगे हैं। पिछले कई दिनों से यहां पुराने बस स्टैंड के पीछे कृष्णा कॉलोनी के बाङ्क्षशदे नलों से गंदा पानी आने की समस्या से परेशान हैं। वहीं अब यहां होली खिड़किया बाहर पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र में भी पेयजल संकट उभरने लगा है। पिछले तीन दिन से नलों से पानी नहीं आने से गुस्साए क्षेत्र के बाङ्क्षशदों ने रविवार को जलदाय विभाग के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने खाली बर्तन लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की। क्षेत्र की महिला कमली, भादौली, गुड्डी, किरण, सुखी, हेमराज, बाबूलाल, बंटी आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। जबकि गर्मी तेज हो गई और पानी की भी आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन बढ़ती के बीच पानी का संकट बना हुआ है।