7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara lok sabha election result 2024: भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी अग्रवाल की बढ़त को लगे पंख, दो लाख पार

भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामादोर अग्रवाल  की बढ़त अब लगातार राउण्ड दर राउण्ड बढ़ती जा रही है।  अग्रवाल की बढ़त अब दो लाख मतों को पार कर गई है। अग्रवाल की यह बढ़त सभी विधानसभा क्षेत्र में बरकरार है, लेकिन भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कही अ​धिक मजबूत ​िस्थति है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification
bhilwara mp

bhilwara mp

Bhilwara lok sabha election result 2024: भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामादोर अग्रवाल  की बढ़त अब लगातार राउण्ड दर राउण्ड बढ़ती जा रही है।  अग्रवाल की बढ़त अब दो लाख मतों को पार कर गई है। अग्रवाल की यह बढ़त सभी विधानसभा क्षेत्र में बरकरार है, लेकिन भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कही अ​धिक मजबूत ​िस्थति है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे है।

राजकीय पॉलिटेिक्नक कॉलेज में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना विधानसभावार हुई। इसमें डाक मत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को भारी मिली बढ़त। यह क्रम बाइ में ईवीएम खुलने के बाद भी जारी रहा। पहले राउण्ड से भाजपा ने बनाई बढ़ते कई क्षेत्रों में पन्द्रहवें राउण्ड समा​प्ति तक बनी रही। वही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी है। लगातार पिछड़ते जा रहे है। 

13,05,097 ने डाले वोट थे

दोपहर बारह बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र मे कुल 08 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। कुल 21,49,357 मतदाता में से 13,05,097 ने डाले वोट थे। 60.37 मतदान प्रतिशत रहा था मतदान, 2221 थे मतदान केंद्र। 

इनमें से चुना जाएगा सांसद

भाजपा से दामोदर अग्रवाल व कांग्रेस के सीपी जोशी के अलावा रामेश्वर बैरवा, पवनकुमार शर्मा, जयकिशन, विजयकुमार सोनी, मोतीलाल सिंघानिया, अनुराग आड़ोत, नारायणलाल जाट व राजेश पाटनी।

19 से 23 राउंड में काउंटिंग

भीलवाड़ा लोकसभा सीट को लेकर आसींद में सर्वाधिक 23 राउंड काउंटिंग के होंगे जबकि हिण्डोली व मांडल में 21-21, शाहपुरा, मांडलगढ़ व सहाड़ा में 20-20, भीलवाड़ा व जहाजपुर में 19-19 राउंड में मतगणना होगी।