5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुत अशुभ होता है घर में इस जानवर का दिखना, घर में आते ही देता है संकटों का संकेत

बहुत अशुभ होता है घर में इस जानवर का दिखना, घर में आते ही देता है संकटों का संकेत

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 04, 2018

billi

बहुत अशुभ होता है घर में इस जानवर का दिखना, घर में आते ही देता है संकटों का संकेत

हिंदू धर्म में लोगों ने बिल्ली से जुड़ी कई शुभ और अशुभ धारणाएं बना रखी हैं। नारद पुराण के अनुसार बात करें तो घर में बिल्ली का बार-बार आना अशुभ माना गया है। पुराण में बताया गया है कि बिल्ली का आपके में आना किसी बड़े संकट के आने का संदेस देती है। इसके आने से परिवार वालों के स्वास्थ्य भी गड़बड़ होने लगता है और घर में तनाव की स्थिती भी बढ़ जाती है, बिल्ली का आना नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दूध चंद्र से संबंधित होता है और घर में दूध की हानि होना चंद्र ग्रह पर राहु का दुष्प्रभाव होना माना गया है। वहीं अगर आपके घर में रखा दूध बिल्ली पी जाए तो यह अपशकुन होता है। इससे आर्थिक नुकसान की आशंका होती है। बिल्ली के घर में आने के साथ इनकी आवाजों का आना भी अपशगुन होता है। आजकल तो बिल्लियां पालतु जानवर में शामिल हो चुकी है लेकिन बिल्ली का पालना भी अशुभता का प्रतीक होता है। जानें बिल्ली से जुड़े कई अन्य अपशगुन के बारे में

1. बिल्लियों का लड़ना : बिल्लियों का आपस में लड़ना धनहानि और गृहकलह का संकेत है। यदि किसी के घर में बिल्लियां आपस में लड़ रही हैं तो माना जाता है कि शीघ्र ही घर में कलह उत्पन्न होने वाली है। गृहकलह से ही धनहानि होती है।

2. बिल्ली का रास्ता काटना, रोना और आपस में दो बिल्लियों का झगड़ना अशुभ है?

3. बिल्ली का रास्ता काटना : मान्यताओं के अनुसार काली बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जबकि बिल्ली बाईं ओर रास्ता काटते हुए दाईं ओर जाए। अन्य स्थ‌ित‌ियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है।

4. बिल्ली का रोना : बिल्ली के रोने की आवाज बहुत ही डरावनी होती है। निश्‍चित ही इसको सुनने से हमारे मन में भय और आशंका का जन्म होता है। माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आकर रोने लगे तो घर के किसी सदस्य की मौत होने की सूचना है या कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

बिल्लियों से जुड़े कुछ अंधविश्वास