6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध का वृश्चिक राशि में महापरिवर्तन, इन 5 राशियों का होगा भग्योदय

बुध का वृश्चिक राशि में महापरिवर्तन, इन 5 राशियों का होगा भग्योदय
4 min read
Google source verification
budh gochar

बुध का वृश्चिक राशि में महापरिवर्तन, इन 5 राशियों का होगा भग्योदय

शिक्षा के प्रतिनिधि ग्रह बुध 26 अक्टूबर 2018 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 26 अक्टूबर को रात 8 बजकर 55 मिनट पर वृश्चिक में प्रवेश कर 1 जनवरी 2019 को सुबह 10 बजे तक रहेगा। बुध अपनी प्रकृति के अनुसार सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह की कृपा से व्यक्ति बुद्धिमान बनता और उसकी तर्क शक्ति भी बहुत होती है। बुध का आधिपत्य मनुष्य की वाणी पर भी होता है इसलिए ध्यान रहे जिन लोगों की कुंडली में बुध खराब स्थिति में है वे बोलचाल में सावधानी रखें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी जातक की कुंडली में बुध की शुभ स्थिति हो तो जातक शिक्षा, शिक्षण, गणित, ज्योतिष, लेखाकार में दक्ष होता है। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा...

मेष राशि : इस राशि में बुध अष्टम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी व आय संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी। इसके प्रभाव से रूका हुआ पैसा लौट सकता हैं। नया घर या वाहन खरीदने के लिए शुभ समय है।

वृषभ राशि : इस राशि में बुध सप्तम भाव में गोचर करेगा। इससे आपके दांपत्य जीवन में हो रहे विवादों में सुधार आएगा। पुराने प्रेम संबंधों को विवाह की ओर अग्रसर करने में कामयाब होंगे। इस राशि वालों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और अपनी कार्यकुशलता के दम पर प्रमोशन हासिल करने में सफलता मिलेगी। इस समय व्यर्थ के खर्चों से बचकर रहें, धन हानि हो सकती है।

मिथुन राशि : इस राशि में बुध का गोचर छठे भाव में होगा। इस समय आप बीमारियों से घिरे हुए हैं, तो बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। गोचर के प्रभाव से शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। आर्थिक मुश्किलों का कुछ हद तक समाधान होता नजर आ रहा है। साथ ही फिजुलखर्ची पर लगाम लगाना होगी।

कर्क राशि : इस राशि के लिए बुध का गोचर पंचम भाव में होगा। इस गोचर से आपकी राशि को इसका मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। व्यवसाय में आपको इसका अधिक लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। उन्हें सफलता मिलेगी। दूसरी ओर जीवनसाथी और संतान के साथ किसी मामले को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

सिंह राशि : इस राशि के लिए चतुर्थ भाव में गोचर होगा। इस गोचर से आपका जीवन सुखमय रहेगा। धन-संपत्ति के मामलों में शुभता हासिल होगी। पुराना किया गया निवेश लाभ देगा। भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का साथ और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में लाभ मिलेगा।

कन्या राशि : इस राशि के लिए बुध तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस समय आपमें जबरदस्त दृढ़ निश्चय और स्पष्टवादित रहेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, स्थानांतरण के योग बनेंगे। नए दोस्त बनेंगे, लेकिन पुराने दोस्तों के साथ किसी प्रकार का विवाद करने से बचें। स्वयं और जीवनसाथी की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि : इस राशि के लिए बुध द्वितीय भाव में गोचर करेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की होने के योग हैं। अपने मधुर व्यवहार के कारण हर किसी का दिल जीतने में कामयाब होंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा-पद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लग्न भाव में बुध गोचर करेगा। इसके प्रभाव से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्राप्त होगी। इससे आपको कई जगह से धन आने के योग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में आपके कार्यों को सराहना और सम्मान मिलेगा। लेकिन इस दौरान आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि : इस राशि के लिए बुध 12वें भाव में आने वाला है। यह व्यय स्थान है इसलिए बेकार के खर्चों पर लगाम लगाना होगी। पैसों की बचत करने की आदत डालें। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। उन्हें कार्य के सिलसिले में दूरस्थ देशों की यात्रा करना पड़ सकती है। नौकरीपेशा के लिए भी समय उत्तम रहेगा, बस उन्हें अपनी बुरी आदतों से बचकर रहना होगा। कोई पुराना संबंध परेशानी में डाल सकता है। विरोधी उग्र रूख अपना सकते हैं।

मकर राशि : इस राशि के लिए बुध 11वें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ का मिलेगा साथ ही आपके रूके कार्य पूरे होंगे। अपने लक्ष्यों और संकल्पों को पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से पूरा करने में कामयाब होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। भूमि, भवन, संपत्ति के कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। दोस्तों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि : इस राशि के लिए बुध दशम भाव में गोचर करेगा जिससे आपको इसका मिलाजुला फल प्राप्त होगा। गोचर के दौरान कोई ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपका मन दुखी हो जाएगा। बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी।

मीन राशि : इस राशि के लिए बुध नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। अपने संबंधों का लाभ आर्थिक तरक्की के लिए लेंगे। व्यापारियों को साझेदारी में किए गए कार्य से लाभ होगा, लेकिन पारदर्शिता रखना जरूरी होगी।