28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh ka rashi parivartan: बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वाले जातकों को दिलाएगा धन-दौलत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वाले जातकों को दिलाएगा धन-दौलत

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jun 21, 2019

budh ka rashi parivartan

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वाले जातकों को दिलाएगा धन-दौलत

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, कौशल और वाणी आदि का कारक माना जाता है। जिस प्रकार हर ग्रह का असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है उसी प्रकार जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होते हैं तो उसकी तार्किक शक्ति बहुत ही स्ट्रोंग होती है। इसके साथ ही वह उसकी वाणी, बुद्धि अच्छी होती है। वहीं बुध का कर्क राशि में प्रवेश सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। गोचरवश बुध मिथुन राशि में थे, 20 जून की मध्य रात्रि में 2 बजकर 29 मिनट से बुध कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध 7 जुलाई तक रहेंगे। इस गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ व अशुभ दोनों प्रभाव पड़ेंगे, आइए जानते हैं किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा...

17 जुलाई को बदलेगा महाकाल की भस्म आरती का समय, भक्तों को देरी से होंगे बाबा के दर्शन

rashi parivartan " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/21/budh_grah_parivartan_4736489-m.jpg">

इस राशि के जातकों को जमीन-जायदाद से जुड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यस्‍थल पर आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। मीडिया, लेखन और मार्केटिंग सेल्‍स के जातकों को लाभ होगा। इसके साथ ही आपको इस दौरान मकान का लाभ प्राप्त होगा।

बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश से लाभ होगा, लेकिन निवेश सही दिशा में करें। इस दौरान आप अपने बिजनस का भी विस्‍तार कर सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।

इस राशि वाले जातक इन गोचर के दौरान काफी प्रसन्न नज़र आएंगे। क्योंकि इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी व्यवसाय में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।

इस राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र के प्रति बहुत बलवान रहेगा। आपको कम मेहनत में काफी बड़ा फायदा मिलेगा, साथ ही आपके कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।

इस गोचर के दौरान आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मन अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप इस दौरान उन विषयों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, जिनमें आप कमजोर हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इस दौरान आप किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा व यात्रा भी हो सकती है। इस समय आपका सारा ध्यान अपनी आय में वृद्धि करने पर जा सकता है। इसके प्रभाव से आप कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकल आएंगे।

बुध का कर्क में गोचर आपको कई क्षेत्रों में लाभ पहुंचाएगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वहीं रंगमंच, संगीत, साहित्य और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली समय रहने की संभावनाएं हैं। इस दौरान किसी विदेशी स्रोत से आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

अपने लक्ष्य की तरफ अपनी एकाग्रता बढ़ाएं और अपने कार्य के प्रति एकाग्र रहें, आपको निश्चित सफलता मिलेगी। इस समय आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। दान-पुण्य के कार्य में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

बुध राशि का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होगा। इसके साथ ही आपको अपने जीवनसाथी के साथ विवादों से बचना चाहिए। इस दौरान आपका विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

इस राशि के जातक इस दौरान ऊर्जा और स्‍वास्‍थ्‍य से परिपूर्ण रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और आय में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

बुह के गोचर के दौरान आप अपने क्रोध पर वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक आधारों पर देखें तो इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

इस राशि के जातकों का समय अच्छा होगा। परिवार की अच्छी स्थिति आप के अंदर जोश भरेगी और इसके चलते निजी जीवन में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं।