4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र देव की कृपा से इन दो राशियों के लोग लाइफ में खूब कमाते हैं पैसा, जीते हैं लग्जीरियस लाइफ

Zodiac Sign Astrology: इन राशियों के लोग लाइफ में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 May 2022, 9:13 AM IST

zodiac signs, lucky zodiac signs, vrish rashi, tula rashi, libra zodiac, Taurus zodiac, shukra dev, venus planet,

शुक्र देव की कृपा से इन दो राशियों के लोग लाइफ में खूब कमाते हैं पैसा, जीते हैं लग्जीरियस लाइफ

Zodiac Signs People Personality: वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। आज यहां हम बात करेंगे ऐसी दो राशियों के बारे में जिन पर धन, वैभव, सुख और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र का आधिपत्य होता है। इन राशियों के लोग लाइफ में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं देखी जाती। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

वृष राशि: इस राशि के लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा मानी जाती है। शुक्र देव की कृपा से इस राशि के लोगों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। हालांकि ये बहुत खर्चीले स्वभाव के भी होते हैं। अपनी सुख सुविधाओं पर जमकर पैसा खर्च करते हैं। महंगी-महंगी चीजों को खरीदने को शौकीन होते हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए ये जमकर पैसा भी कमाते हैं। ये कला प्रेमी होते हैं और हद से ज्यादा रोमांटिक स्वभाव के माने जाते हैं।

तुला राशि: इस राशि के जातक आलीशान जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। ये अपना अधिकतर पैसा अपनी सुख सुविधाओं पर ही खर्च करते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये अपने कमाई और खर्चों में उचित तालमेल बनाकर चलते हैं। खास बात ये है कि ये भविष्य के लिए भी कुछ न कुछ पैसा जोड़कर रखते हैं। जिस वजह से इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। ये हिसाब-किताब के पक्के माने जाते हैं।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व: ज्योतिष में शुक्र को एक शुभ ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को समस्त भौतिक सुखों, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। ये वृषभ और तुला राशियों का स्वामी ग्रह होता है। वहीं मीन राशि में ये उच्च का होता है और कन्या राशि में नीच का होता है। शुक्र को भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। किसी भी राशि में शुक्र के गोचर करने की अवधि 23 दिनों की होती है।

शुक्र का वैदिक मंत्र:
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का बीज मंत्र:
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
यह भी पढ़ें: Vastu: करियर में तरक्की के लिए घर में किस दिशा में लगाएं 7 भागते घोड़ों की तस्वीर?

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)