
Vastu: करियर में तरक्की के लिए घर में किस दिशा में लगाएं 7 भागते घोड़ों की तस्वीर?
7 Running Horses Painting: आपने अधिकतर लोगों के घरों में 7 भागते घोड़ों की तस्वीर लगी देखी होगी। वास्तु अनुसार इस तस्वीर को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है ये तस्वीर घर में लगाने से घर परिवार के लोगों की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। क्योंकि 7 घोड़ों को सफलता, प्रगति और ताकत का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस तस्वीर को लगाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए क्या हैं ये बातें?
घर में किस दिशा में लगाएं तस्वीर: घर में इस तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाएं। मान्यता है इस दिशा में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। लेकिन अगर आप घर के हॉल में इस तस्वीर को लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा की दीवार पर ये तस्वीर लगाएं।
ऑफिस में किस दिशा में लगाएं तस्वीर: अगर बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो 7 घोड़ों की तस्वीर अपने ऑफिस के केबिन में लगाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह हमेशा ऑफिस के अंदर की तरफ होना चाहिए। साथ ही इस तस्वीर को लगाने की उत्तम दिशा दक्षिण दिशा मानी जाती है।
इस तस्वीर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:
-इस तस्वीर को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का चेहरा प्रसन्न मुद्रा में हो।
-7 घोड़ो की तस्वीर टूटी हुई नहीं होना चाहिए और ना ही अकेले घोड़े की तस्वीर लगाएं। कहा जाता है कि अकेले घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि घोड़े लगाम में कसे हुए नहीं होने चाहिए।
-सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
-इस बात पर भी ध्यान दें कि हर घोड़ा अच्छे से दिखाई दे रहा हो।
-घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें घोड़े किसी युद्ध में हों या रथ को खींच रहे हों। सात घोड़ों की तस्वीर सिंपल होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: शनि देव जल्द कर्क, वृश्चिक और मीन वालों को देने वाले हैं बड़ी राहत, ये है वजह
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
19 May 2022, 4:34 PM IST
Published on:
19 May 2022, 4:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.