पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश हुई, सुकमा में एक-दो स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें सुकमा व बस्तानार में 21 सेंमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा तट पर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।