7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cockroach Janata Party: छत्तीसगढ़ के युवाओं में भी कॉकरोच जनता पार्टी का क्रेज, रायपुर में दो लाख से ज्यादा यूथ ने फॉलो किया पेज

Cockroach Janata Party:सीरायपुर के फॉलोअर्स की सटीक संख्या सामने नहीं आई है। लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसकी बढ़ती मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि रायपुर के दो लाख से ज्यादा युवा भी इस ट्रेंड से जुड़ चुके हैं।
2 min read
Google source verification
Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी। (फाइल फोटो)

Cockroach Janata Party: @ताबीर हुसैन। कॉकरोच जनता पार्टी का क्रेज रायपुर के युवाओं में भी तेजी से देखने को मिल रहा है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शहर के युवा इस पेज को फॉलो कर रहे हैं, मीम्स और रील्स शेयर कर रहे हैं और इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक, हर वर्ग में यह नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।कॉकरोच जनता पार्टी ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड लोकप्रियता हासिल कर ली। कई राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पेज ने करोड़ों फॉलोअर्स जुटा लिए हैं।

Cockroach Janata Party: बड़े राजनीतिक दलों को भी पीछे छोड़ा

इंस्टाग्राम पर बीजेपी जैसे बड़े राजनीतिक दलों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इंस्टाग्राम शहरवार फॉलोअर्स का आधिकारिक डेटा सार्वजनिक नहीं करता, इसलिए रायपुर के फॉलोअर्स की सटीक संख्या सामने नहीं आई है। लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसकी बढ़ती मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि रायपुर के दो लाख से ज्यादा युवा भी इस ट्रेंड से जुड़ चुके हैं।मीम पॉलिटिक्स का यह नया ट्रेंडरायपुर में भी युवाओं के बीच इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कई यूजर्स इसकी पोस्ट और रील्स को लगातार शेयर कर रहे हैं। बेरोजगारी, एग्जाम, सिस्टम और राजनीति पर व्यंग्यात्मक कंटेंट के कारण युवा इससे खुद को जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मीम

सोशल मीडिया पर मीम पॉलिटिक्स का यह नया ट्रेंड अब लोकल चर्चा का हिस्सा बन चुका है।इसलिए जुड़ रहे युवाअब युवा मैदान की लड़ाई नहीं लड़ना चाहता। कौन धूप में जाकर चिल्लाए और पुलिस का डंडा खाए। इसलिए अब आज का युवा फेसबुक और इंस्टाग्राम में आंदोलन करता है। हैशटैग कैंपेन चलता है। ट्रोलिंग वॉर करता है। इसलिए युवा इस नई नवेली पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। भरत द्विवेदी, कवि

डिजिटल आंदोलन की ओर बढ़ते युवा

युवाओं का मानना है कि अब विरोध और आंदोलन का तरीका बदल चुका है। कवि भरत द्विवेदी कहते हैं, “आज का युवा मैदान में जाकर नारे लगाने या पुलिस का डंडा खाने से बचना चाहता है। अब आंदोलन सोशल मीडिया पर होता है। हैशटैग कैंपेन चलते हैं, ट्रोलिंग वॉर होती है और मीम्स के जरिए अपनी बात कही जाती है। इसलिए युवा इस नई नवेली पार्टी से खुद को जोड़कर देख रहे हैं।”डिजिटल दौर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सिर्फ एक मजाकिया पेज नहीं, बल्कि युवाओं की सोच, नाराजगी और अभिव्यक्ति का नया माध्यम बनती नजर आ रही है।