15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोयला लोड ट्रक बाइक सवार के ऊपर पलटा, मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला

गोहपारू के सरसी मोड़ की घटना, मौके पर पहुंचे कमिश्नर, कलेक्टर व पुलिस अधिकारी

2 min read
Google source verification

गोहपारू के सरसी मोड़ की घटना, मौके पर पहुंचे कमिश्नर, कलेक्टर व पुलिस अधिकारी
शहडोल. गोहापारू थाना क्षेत्र के सरसी मोड़ के पास रविवार की शाम भीषण सडक़ हादसा हो गय। कोयले से भरा ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विचारपुर कोलमाइंस से कोयला लोड कर ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 1397 शहडोल से रीवा की ओर जा रहा था, इसी दौरान सरसी मोड़ के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में बाइक से जा रहे ढोलर पंचायत सचिव तेजराम यादव पिता ठाकुर दीन यादव 55 वर्ष आकर कोयले में दब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकरी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जानकारी लगते ही कमिश्नर बीएस जामोद, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर तरुण भटनागर, एसपी कुमार प्रतीक सहित एसडीएम प्रगति वर्मा व अन्य अधिकारी घटना स्थल पहुुंच गए । कोयला को हटाने पर बाइक सवार तेजराम यादव निवासी कौआ सरई का शव बरामद हुआ, पुलिस ने बाइक में अन्य व्यक्ति सवार होने व ट्रक के चालक, परिचालक के फंसे होने की आशंका व्यक्त करते हुए मशीन की मदद से कोयले को हटाकर ट्रक को सीधा किया। वहीं पुलिस ने बताया घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक गोहपारू से जयसिंहनगर की ओर जा रहा था, तभी अचानक बगल से गुजर रहे ट्रक का टायर फट गया, जिसकी दहशत में आकर बाइक सवार भागना चाहा लेकिन वह सफल नहीं हो सका और कोयला लोड ट्रक में दब गया। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
इनका कहना है
कोयला लोड का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने पर बाइक सवार पंचायत सचिव की मौत हो गई, मशीन की मदद से कोयला को हटाकर ट्रक को सीधा किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक ही व्यक्ति का शव मिला है।
विनय सिंह गहरवार, टीआई गोहपारू