
क्या प्रियंका गांधी यूपी में कर पाएंगी करिश्मा? जानिए क्या कहती है उनकी कुंडली
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 में दिल्ली में हुआ है। इनकी कुंडली के अनुसार इनका जन्म राशि वृश्चिक और नक्षत्र अनुराधा है। इनकी लग्न राशि मिथुन है। इनकी कुंडली से अष्टम भाव में बैठे राहु का प्रत्यंतर चल रहा है जो 13 मार्च 2022 तक रहेगा। कुंडली में राहु की यह स्थिति सही नहीं कही जा सकती। इस दौरान चीजें बहुत उलझी रहेंगी। चुनावी नीतियां राहु के कारण उतनी सफल होती नहीं दिखाई दे रही है। जानिए ज्योतिषीयों अनुसार यूपी चुनाव को लेकर क्या रह रही है प्रियंका गांधी की कुंडली।
इनकी कुंडली में एक तरफ दशानाथ शुक्र भाग्य स्थान में बैठे हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ अंतर्दशा नाथ बुध सूर्य के साथ अस्त अवस्था में सप्तम भाव में विराजित हैं ऐसे में ये स्थिति कोई विशेष लाभ होने के संकेत नहीं दे रही है। इनकी जन्म कुंडली में सप्तम भाव में बैठे ग्रहों के राजा सूर्य, ज्ञान के कारक गुरु और बुद्धि के देवता बुध उनके जन्म लग्न को देख रहे हैं। वहीं दशम भाव में स्थित मंगल की भी लग्न भाव पर दृष्टि है। ऐसे स्थिति व्यक्ति को लोकप्रिय तो बनाती है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि प्रियंका गांधी की कुंडली में लोकतंत्र का कारक ग्रह शनि द्वादश भाव या हानि स्थान में बैठा है जो विवाद स्थान यानी छठे भाव में बैठे नीच के चंद्र से दृष्ट होकर विष योग बना रहा है। इसी योग के कारण प्रियंका गांधी लोकप्रिय होते हुए भी अभी तक चुनावी राजनीति में कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई हैं।
फरवरी और मार्च में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। उस लिहाज से प्रियंका गांधी की कुंडली में गोचर का बृहस्पति उन्हें सपोर्ट करेगा। जिससे इनकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। साथ ही यही बृहस्पति विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव डालने में उनकी मदद भी करेगा। लेकिन जन्म के राहु के ऊपर से शनि का गोचर और जन्म के चंद्रमा के ऊपर से केतु का गोचर प्रियंका गांधी वाड्रा को परेशान करेगा। इसके प्रभाव से उन्हें उनकी योजनाओं को लागू करने में कई समस्याएं आएंगी। फिर भी, बृहस्पति का शुक्र के ऊपर से कुंभ राशि से गुजरना यूपी विधानसभ चुनाव में उनकी कुछ मदद करेगा। जिससे कांग्रेस की सीटें यूपी में कुछ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या योगी आदित्यनाथ फिर बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री? जानिए क्या कहती हैं ज्योतिषीयों की भविष्यवाणी
Updated on:
27 Jan 2022, 2:19 PM IST
Published on:
27 Jan 2022, 1:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.