गौरतलब है कि बीते गुरूवार को इस परीक्षा को लेकर बनी मंत्रियों की कमेटी की बैठक हुई थी। इसके बाद संयोजक जोगाराम पटेल ने कहा था कि सबने अपनी-अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने बताया कि बहुत गड़बडियां हुई हैं, हमने मीटिंग में सभी बातों का संकलन किया है। इसके बाद कमेटी ने रिपोर्ट सीएम भजनलाल को सौंप दी है, जिसपर आगे का निर्णय लिया जाना शेष है।