2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृह प्रवेश मुहूर्त 2023 की तिथियां और क्या होता है इससे लाभ, ऐसे समझें

2023 के सभी 12 महीनों में कबकब हैं नए घर में प्रवेश करने की (Griha Pravesh Muhurat 2023) शुभ मुहूर्त, साथ ही जानें गृह प्रवेश की विधि व वास्तु शास्त्र से इसका संबंध

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 31, 2022

grah_pravesh_2023.jpg

Griha Pravesh Muhurta 2023: गृह प्रवेश करना खुशी का पल होता है किसी भी इंसान के जिंदगी की महत्वपूर्ण खुशियों में से यह एक खुशी होती है। अगर आपने भी नया घर बनाया है या नया घर खरीदा है या नया फ्लैट खरीदा है, नई कोठी खरीदी है या नया विला खरीदा है। और आप ग्रह प्रवेश Griha Pravesh की सोच रहे हैं पूजा-पाठ कर सपरिवार उस में शिफ्ट होना चाह रहे हैं तो आपको एक ऐसे मुहूर्त की जरूरत है यानि ऐसे शुभ तिथि की जरूरत है, जो आपके लिए शुभ हो और आपके लिए खुशियां लेकर आए।

गृह प्रवेश मुहूर्त Griha Pravesh Muhurta क्या होता है?
नया घर बनाने के पश्चात आप उसमें पूजा पाठ करा कर रहने जा रहे हैं, तो आपको एक शुभ तिथि की जरूरत है। जिसको गृह प्रवेश मुहूर्त कहते हैं। अगर आपने शुभ मुहूर्त shubh muhurat में पूजा पाठ puja patha कराकर उस नए घर में रहने के लिए जाएंगे।

तो माना जाता है कि आपके लिए वह घर खुशियां लेकर आएगा। आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी, लक्ष्मी का वास होगा, धन धान परिपूर्ण होगा। आपका पूरा परिवार खुश रहेगा।

कितने प्रकार के होते है गृह प्रवेश...
सामान्यत: माना जाता है कि नए घर में प्रवेश करने के लिए गृह प्रवेश Griha Pravesh या गृह प्रवेश समारोह किया जाता है, जो सही नहीं माना जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आमतौर पर गृह प्रवेश Griha Pravesh तीन प्रकार के होते हैं:

अपूर्वा : जब कोई रहने के लिए नए घर में प्रवेश करता है, तो उसे अपूर्व गृह प्रवेश Griha Pravesh कहा जाता है।

सपूर्वा : किसी कारणवश यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य स्थान पर रहता है और अपना घर खाली छोड़ देता है। कुछ समय बाद जब वे अपने घर वापस चले जाते हैं, तो इसे सपूर्व गृह प्रवेश Griha Pravesh कहा जाता है।

द्वांधव : प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से यदि किसी व्यक्ति को बेबस होकर अपना घर छोड़ना पड़ता है। उसे अपने पुराने घर में फिर से रहने के लिए गृह प्रवेश पूजा Griha Pravesh Puja विधि करनी होगी। इस शब्द को द्वांधव गृह प्रवेश के नाम से जाना जाता है।

चलिए जानते है साल 2023 में ग्रह प्रवेश मुहूर्त 2023- Griha Pravesh Mahurat 2023


जनवरी 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
25 जनवरी 2023, बुधवार - 08:05PM से 26 जनवरी 7:12AM तक - उत्तर भाद्रपद
27 जनवरी 2023, शुक्रवार - 9:10AM से 06:37PM तक - रेवती
30 जनवरी 2023, सोमवार - 10:15PM से 31 जनवरी 7:10AM तक - रोहिणी

फरवरी 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
1 फरवरी 2023, बुधवार - 7:10 AM से 02:01PM तक - मृगशिरा
8 फरवरी 2023, बुधवार - 08:15PM से 9 फरवरी 6:23 AM तक - उत्तराफाल्गुनी
10 फरवरी 2023, शुक्रवार - 00:18 AM से 11 फरवरी 7:03AM तक - चित्रा
22 फरवरी 2023, बुधवार - 06:54AM से 23 फरवरी 03:24AM तक - उत्तर भाद्रपद

मार्च 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
8 मार्च 2023, बुधवार - 06:39AM से 9 मार्च 04:20AM तक - उत्तराफाल्गुनी
10 मार्च 2023, शुक्रवार - 06:37AM से 09:42PM तक - चित्रा
13 मार्च 2023, सोमवार - 09:27PM से 14 मार्च 06:33 AM तक - अनुराधा
17 मार्च 2023, शुक्रवार - 06:29AM से 18 मार्च 02:46PM तक - उत्तराषाढ़ा

मई 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
6 मई 2023, शनिवार - 09:13PM से 7 मई 05:36AM तक - अनुराधा
15 मई 2023, सोमवार - 09:08AM से 16 मई 01:03AM तक - उत्तर भाद्रपद
20 मई 2023, शनिवार - 09:30PM से 21 मई 05:27AM तक - रोहिणी
22 मई 2023, सोमवार - 05:27AM से 10:37AM तक - मृगशिरा
29 मई 2023, सोमवार - 11:49AM से 30 मई 04:29AM तक - उत्तराफाल्गुनी
31 मई 2023, बुधवार - 06AM से 01:45PM तक - चित्रा

जून 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
12 जून 2023, सोमवार - 10:34AM से 13 जून 05:23AM तक - उत्तर भाद्रपद, रेवती

नवंबर 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
17 नवंबर 2023 शुक्रवार - 01:17AM से 18 नवंबर 06:46AM तक - उत्तराषाढ़ा
22 नवंबर 2023 बुधवार - 06:37PM से 23 नवंबर 06:50AM तक - उत्तर भाद्रपद
23 नवंबर 2023 वीरवार - 06: 50AM से 08:01PM तक - उत्तर भाद्रपद, रेवती
27 नवंबर 2023 सोमवार - 2:45PM से 28 नवंबर 6:54AM तक - रोहिणी
29 नवंबर 2023 बुधवार - 06:54AM से 01:59PM तक - मृगशिरा

दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh मुहूर्त...
तिथि - शुभ मुहूर्त - नक्षत्र
8 दिसंबर 2023 शुक्रवार - 8:54AM से 9 दिसंबर 6:31AM तक - चित्रा
15 दिसंबर 2023 शुक्रवार - 8:10AM से 10:30PM तक - उत्तराषाढ़ा
21 दिसंबर 2023 वीरवार - 09:37AM से 09:09PM तक - रेवती

2023 में गृह प्रवेश Griha Pravesh का लाभ...
गृह प्रवेश Griha Pravesh समारोह करने और गृह प्रवेश पूजा करने से कई लाभ हैः-
- सबसे अच्छे गृहिणी मुहूर्त और पूरे मन से की गई पूजा के द्वारा घर की सभी बुराइयों को दूर कर सकते हैं।
- पूजा करने से घर साफ होने के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को आशावादी, शांतिपूर्ण दिमाग और ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने देता है।
- इसके अलावा, यह सभी वास्तु दोषों या निवास के किसी भी अन्य बुरे प्रभाव को दूर करता है।
- यह घर में सौभाग्य का स्वागत करने के साथ-साथ परिवार में सभी के लिए भाग्य भी लाता है।

घर के लिए वास्तु शांति का महत्व...
भारतीय विज्ञान का प्राचीन रूप वास्तु शास्त्र है जिसमें दिशाओं के महत्व का उल्लेख किया गया है। वास्तु शब्द का अर्थ एक ऐसी जगह है जहां भगवान और इंसान एक साथ रहते हैं। मानव शरीर पांच तत्वों से बना है और घर के लिए वास्तु इन तत्वों से संबंधित माना जाता है। वास्तु के अनुसार हर दिशा में भगवान का वास होता है। हर दिशा से सकारात्मक ऊर्जा किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। इसीलिए गृह प्रवेश Griha Pravesh से पहले वास्तु पूजा और शांति अवश्य करनी चाहिए।