
दिवाली का पर्व पांच दिनों का पर्व होता है। जो कि धनतेरस के दिन से शुरु होकर भाई दूज पर खत्म होता है। हर दिन तिथि अनुसार पर्व मनाये जाते हैं। लेकिन इस बार दिवाली पर बहुत ही बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसके अनुसार इस बार चार दिन में आठ पर्व पड़ेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार ऐसी घटना पूरे 50 सालों बाद हो रही है। इन्हीं के बीच खास बात है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली भी एक ही दिन पड़ रही है। इसके अलावा आइए जानते हैं कौन-कौन से पर्व इस बार एक साथ पड़ रहे हैं।
पंडित जी के अनुसार इस बार प्रतिपदा तिथि का लोप है और यही कारण है कि छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली की पूजा एक साथ होगी। जो कि ज्योतिष के अनुसार बहुत ही शुभ और बड़ी घटना है। यह चंद्रमा और सूर्य की गति बदलने और नक्षत्रों के कारण त्योहारों में परिवर्तन होता है।
पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार इस बार पांच दिन पर्व भी चार दिन में ही पड़ेंगे बल्कि, चार दिनों में आठ पर्व भी पड़ेंगे। जी हां, पंडित जी ने बताया कि इस बार 26 अक्टूबर को यम दीपक, हनुमान जयंती और धनवंतरी जयंती के तीन पर्व एक ही दिन पड़ेंगे और मनाये जाएंगे।
27 अक्टूबर, रविवार के दिन दिवाली मनाई जाएगी लेकिन आपको बता दें की इस बार नरक चतुर्दशी भी इसी दिन पड़ रही है। यानी रविवार 27 अक्तूबर के दिन छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी और दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा के ही दिन मनाई जाएगी।
वहीं 28 अक्टूबर, सोमवार के दिन गोवर्धन पूजा और अन्न कूट है। इसी के साथ सोमवती अमावस्या का लक्खी स्नान भी किया जाएगा।
पंडित जी ने बताया कि, 29 अक्टूबर, मंगलवार के दिन भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। इस प्रकार शनिवार से मंगलवार तक चार दिनों में आठ पर्व पड़ रहे हैं।
Updated on:
20 Oct 2019 01:08 pm
Published on:
20 Oct 2019 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
