11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी-तूफान चलते ही पूरे शहर की बिजली बंद, चार घंटे बाद बहाल हो सकी सप्लाई

शहर में शनिवार की शाम को अचानक बदले मौसम और तेज-आंधी तूफान के कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

May 19, 2024

बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई

बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई

पेड़ गिरने से सिविल लाइन, आंबेडकर, धर्मश्री फीडर की लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं

सागर. शहर में शनिवार की शाम को अचानक बदले मौसम और तेज-आंधी तूफान के कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बारिश थमने के बाद बिजली कंपनी का अमला सुधार के लिए मैदान में उतरा, जिसके बाद शहर की सप्लाई तो करीब आधे घंटे बाद बहाल हो गई, लेकिन सिविल लाइन, आंबेडकर, धर्मश्री फीडर की सप्लाई चालू कराने में दो से तीन घंटे का समय लग गया। क्योंकि इन सभी फीडर में लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं।- कहां क्या स्थिति रही

- आंबेडकर फीडर

फीडर के तहत आने वाले अरिहंत विहार कॉलोनी के पास आंधी के कारण पेड़ की डाल 11केवीए लाइन पर गिर गई। जिसके कारण धर्मश्री, मछरयाई आदि क्षेत्र में दो घंटे सप्लाई बंद रही।

- धर्मश्री फीडर

आंधी के चलते एक मकान का टीनशेड उड़कर धर्मश्री फीडर की मुख्य लाइन पर जाकर गिरा। टीनशेड को हटाकर सप्लाई बहाल करने में कंपनी के अमले को तीन घंटे का समय लग गया।

- कटरा फीडर

श्री देव लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने धर्मशाला की पोल पर हवा में उड़कर एक झंडा बिजली के खंडे पर लिपट गया। जिससे बने फॉल्ट के कारण कटरा बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे सप्लाई बंद रही।

- सिविल लाइन

नगर निगम आयुक्त बंगला के पास सिविल लाइन फीडर की 11केवीए लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिसके कारण तीन घंटे से ज्यादा सप्लाई बंद रही।

- हर रोज गुल हो रही बिजली

बिजली कंपनी करीब 15 दिन से शहर की सबस्टेशन व फीडर का मेंटेनेंस कर रही है। इसके बाद भी पिछले एक सप्ताह में यह स्थिति देखने को मिली है कि कई क्षेत्रों में घंटों सप्लाई बंद रही। बड़ा बाजार, बाइसा मोहल्ला, तिली, तहसीली, कटरा, धर्मश्री, सिविल लाइन आदि जगह पर बार-बार सप्लाई बंद होने की शिकायतें लोगों से मिली हैं।

- आगे कैसे संभालेंगे व्यवस्था

बेमौसम चली आंधी व बारिश ने शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वहीं गर्मी में लोड बढऩे के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग रही है। यह स्थिति जब अभी है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी बढऩे पर और उसके बाद बारिश के समय शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था कैसे संभलेगी।

- बॉक्स-पावर हाउस सबस्टेशन का मेंटेनेंस आज

रविवार को बिजली कंपनी 33/11केवीए पावर हाउस सब स्टेशन व 11केवीए शनीचरी-एक्सचेंज कंपोजिट फीडर का मेंटेनेंस करेगी। जिसके चलते सब स्टेशन से निकले सभी 11केवीए फीडर कटरा, गोपालगंज, पीलीकोठी, शनीचरी, टेलीफोन एक्सचेंज, डफरिन व जिला अस्पताल आदि क्षेत्र में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

पेड़ गिरने से हाइवे पर जाम

शनिवार शाम हुई तेज बारिश और आंधी के कारण सागर-रहली स्टेट हाइवे पर बन्नाद गांव में एक पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ इतना बढ़ा था कि उसके कारण सड़क पर आवागमन बंद हो गया। जिसके कारण एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। छोटे वाहन तो गांव से होकर गुजर गए, लेकिन यात्री बस, ट्रक व अन्य मालवाहक रात में 9 बजे तक जाम में फसे रहे। सूचना के बाद पहुंचे सड़क निर्माण कंपनी के अमले ने मशीनों के सहारे पेड़ को काटकर अलग किया, तब कहीं जाकर सड़क पर आवागमन शुरू हो सका।

- सामान्य फॉल्ट नहीं थे

शनिवार शाम को कई जगह पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी। कहीं पर भी सामान्य फॉल्ट नहीं थे। मेंटेनेंस के बाद सप्लाई बाधित नहीं होगी।

सीएस पटेल, मेंटेनेंस प्रभारी, शहर