7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

durga puja 2017 live गधे पर सवार है ये देवी, पूरा शहर आता है दर्शन करने- देखें वीडियो

नौ दिवसीय पर्वं पर माता की झांकियां भी आज से सजने लगेंगी। वहीं मन्नतों की ज्योत व घटों की स्थापना देर शाम से मध्य रात्रि तक हो जाएगी

2 min read
Google source verification
durga puja 2017 live, siddha devi darbar, madhya pradesh india, navratri 2017, happy navratri, navratri colors 2017, navratri images, happy navratri image, durga puja 2017, deshapriya park durga puja 2017, durga puja song, mahalaya 2017, durga puja 2018

durga puja 2017 live, siddha devi darbar, madhya pradesh india, navratri 2017, happy navratri, navratri colors 2017, navratri images, happy navratri image, durga puja 2017, deshapriya park durga puja 2017, durga puja song, mahalaya 2017, durga puja 2018

जबलपुर। देवी माता रानी के दरबार सज गए हैं, शक्ति उपासना के पर्वं शारदेय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। सिद्ध देवी दरबारों में भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। माता की भक्ति में डूबे गीतों व भजनों की आवाजों से गलियां गूंजाएमान होने लगी हैं। माता के जयकारों से संस्कारधानी की हर गली गूंज उठी है। माता को जल चढ़ाने महिलाओं, बच्चों सहित पुरुषों की लंबी कतारें देवी दरबारों में देखी जा रही हैं। नौ दिवसीय पर्वं पर माता की झांकियां भी आज से सजने लगेंगी। वहीं मन्नतों की ज्योत व घटों की स्थापना देर शाम से मध्य रात्रि तक हो जाएगी।

colors of navratri 2017 September - इसलिए चढ़ाई जाती है लाल चुनरी, जानें मां दुर्गा की स्थापना विधि एवं जरूरी सामग्री

गधे पर सवार हैं माता
बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया में नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जल ढारने के लिए पहुंच चुके हैं। कोई नंगे पैर पहुंचा है तो किसी ने दंड भरते हुए गाजे-बाजे के साथ माता को श्रद्धा के पुष्प अर्पिंत किए हैं। बधाई बजवाने वालों की भी कतार लगी हुई है। हजारों साल पुरानी माता की यह प्रतिमा गधे पर सवार हैं। ऐसी मान्यता है कि जाबालि ऋषि ने यहीं बैठकर तपस्या की थी। जिसके बाद इस शहर का नाम जबलपुर हो गया। माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। जो संभवत: अगले साल तक पूर्ण हो जाएगा।

बूढ़ी खेरमाई मंदिर चार खम्भा, छोटी देवन दीक्षितपुरा, त्रिपुर सुंदरी माता तेवर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। शाम को विशेष शृंगार होगा और महाआरती में भी लोग जुटेंगे। दुर्गां पंडालों में भी देवी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

durga puja 2017 दो करोड़ के हीरे जड़ित नथ पहनती हैं ये माता, 8 करोड़ के गहनों से होता है शृंगार

पंडालों में विराजेंगी माता भवानी
प्रतिपदा के साथ ही माता के पंडालों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज रात से ही माता की विविध मनोहारी झांकियां इन पंडालों में विराजमान होने लगेंगी। यह क्रम पंचमी तिथि तक चलेगा। वहीं दुर्गा पंडालों में दर्शन करने वालों की भीड़ भी इसी बीच पहुंचने लगेगी। हर तरफ माता रानी का जयकारा गुंजाएमान होगा।