11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकाक्षी नारियल का यह उपाय कर देगा मालामाल, जानें कैसा होता है एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल का यह उपाय कर देगा मालामाल, जानें कैसा होता है एकाक्षी नारियल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 20, 2019

एकाक्षी नारियल का यह उपाय कर देगा मालामाल, जानें कैसा होता है एकाक्षी नारियल

,,

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा-पाठ या किसी भी शुभ कार्य में नारियल का उपयोग किया जाता है। लेकिन आपको बता दें की नारियल को श्रीफल नहीं कहा जाता है। श्रीफल को बहुत शुभ भी माना जाता है। पूजा के बाद नारियल को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है नारियल में सबसे ज्यादा एकाक्षी नारियल को शुभ माना जाता है।

लक्ष्मी का रुप माना जाता है एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल को देवी लक्ष्मी का रुप माना जाता है। कहा जाता है कि ये बहुत ही दुर्लभ होता है और भाग्यवाले लोगों को ये नारियल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति के पास एकाक्षी नारियल होता है उसके उपर हमेशा लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। कभी उसके जीवन में आर्थिक संकट नहीं आता है। एकाक्षी नारियल को तोड़ना अशुभ माना जाता है।

एकाक्षी नारियल' की ऐसे करें पहचान

सामान्यतः नारियल की आकृति में तीन छेद होते हैं, जिनमें से दो आंखे और एक मुख होता है। नारियल में तीन खड़ी रेखाएं भी दिखाई देती हैं, लेकिन एकाक्षी नारियल में सिर्फ दो छिद्र होते हैं, जो कि एक मुख और एक आंख वाले होते हैं। एकाक्षी नारियल में केवल दो रेखाएं होती हैं।

एकाक्षी नारियल के उपाय

एकाक्षी नारियल को तोड़ा नहीं जाता है। लेकिन इसका प्रयोग बहुत ही लाभ देता है। एकाक्षी नारियल को विशेष मुहूर्तों जैसे रवि-पुण्य, गुरु-पुष्य, ग्रहण काल आदि शुभ मुहूर्तों में एक रेशमी कपड़ा लें और एकाक्षी नारियल को कपड़े में बांध दें। कपड़े में नारियल बांधकर अपनी तिजोरी या व्यापारिक प्रतिष्ठान या फिर पूजा की जगह रख दें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। एकाक्षी नारियल में धन आकर्षण की अद्भुत क्षमता होती है।