11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 Mumbai 2026: देशपांडे के आखिरी 6 गेंदों पर धमाकेदार कैमियो पारी के दम पर मराठा रॉयल्स सेमीफाइनल में

T20 Mumbai 2026: मराठा रॉयल्स ने आर्क्स अंधेरी को पांच विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका सामना मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में नार्थ मुंबई पैंथर्स से होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 11, 2026

T20 Mumbai 2026

जीत को सेलिब्रेट करते मराठा रॉयल्‍स के बल्‍लेबाज। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/T20Mumbai)

T20 Mumbai 2026: तुषार देशपांडे ने चार गेंदों पर तीन छक्के लगाकर डिफेंडिंग चैंपियन एमएससी मराठा रॉयल्स (MSCMR) के लिए बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में टी20 मुंबई लीग 2026 में आर्क्स अंधेरी पर पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर दी। अब सेमीफाइनल में उसका सामना नार्थ मुंबई पैंथर्स (MNP) से होगा। ये मुकाबला 11 जून को शाम 7 बजे से वानखेड़े स्‍टेडियम में ही खेला जाएगा।

मुशीर खान ने जड़ा अर्धशतक

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आर्क्स अंधेरी के मुशीर अहमद खान ने 36 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन मराठा रॉयल्स के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के कारण आर्क्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 168 रन तक पहुंचने से पहले ऑलआउट हो गई। मुशीर ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन अंधेरी ने दिव्यांश सक्सेना (2), अर्जुन तेंदुलकर (14), प्रग्नेश कनपिल्ले (14), कप्तान प्रसाद पवार (1), और आयुष जेठवा (3) को सस्ते में खो दिया।

जब मुशीर आउट हुए तो टीम का स्कोर 103/6 था। इसके बाद गौरव जठार (22) और मोइन अहमद (28) के दम पर आर्क्‍स 168 के सम्मानजनक स्‍कोर तक पहुंच सकी। मराठा रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे, इरफान उमैर, अथर्व भोसले, स्वामीनाथन और आदित्य धूमल ने दो-दो विकेट लिए।

अयाज खान ने खेली 87 रनों की पारी

169 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल्स की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उसने ओपनर साहिल जाधव (0) और सिद्धेश लाड (9) के विकेट सस्ते में गंवा दिए। 41/2 के बाद अयाज अहमद खान ने टी20 मुंबई लीग में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जिससे मराठा रॉयल्स मुश्किल हालात से निकल सकी। खान ने ओम बांगर (29) के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 62 रन की पार्टनरशिप की।

जब बांगर आउट हुए तो टीम तीन अंकों में पहुंच गई थी। अर्जुन अमित दानी (3) जल्दी आउट हो गए, लेकिन अयाज खान को मैक्सवेल डेविड स्वामीनाथन (16 गेंदों में 18 रन) के रूप में एक और अच्छा पार्टनर मिला और इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 रन की पार्टनरशिप हुई। अयाज खान 49 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें सात चौके और आधा दर्जन छक्के शामिल थे। इसके बाद देशपांडे ने छक्के मारने की अपनी शानदार पारी से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, क्योंकि वह छह गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज

गुरुवार 11 जून को आर्क्स अंधेरी का मुकाबला पहले सेमीफाइनल में आकाश टाइगर्स से होगा। जबकि नॉर्थ मुंबई पैंथर्स का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में मराठा रॉयल्स से होगा।