19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन में फिरोजिया 1.5 लाख, शाजापुर में सोलंकी 3 लाख और राजगढ़ में नागर 50 हजार वोटों से आगे

उज्जैन/शाजापुर. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। उज्जैन-आलोट से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने डेढ़ लाख वोटो से आगे चल रहे थे। वहीं देवास-शाजापुर सीट से वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय से ३ […]

less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

उज्जैन/शाजापुर. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। उज्जैन-आलोट से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने डेढ़ लाख वोटो से आगे चल रहे थे। वहीं देवास-शाजापुर सीट से वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय से ३ लाख वोटों से आगे चल रहे थे। सबसे हाट सीटों में शामिल राजगढ़ सीट से वर्तमान सांसद और भापा प्रत्याशी रोडमल नागर अपने प्रतिद्वंद्वी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से 50 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।


सोलंकी ने किए माताजी के दर्शन
देवास में टेकरी पर माताजी के दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि देश में चारों तरफ नरेंद्र मोदी के नाम की धूम है। देश की जनता ने एक बार फिर उनको जनादेश दिया है। पार्टी ने मुझे यहां से चुनाव लडऩे के लिए कहा तो मैंने लड़ा। उन्होंने पांच लाख से अधिक वोट से जीत का दावा किया।


अभी तक किसे कितने वोट मिले
महेंद्र सिंह सोलंकी ,बीजेपी- 624607 राजेंद्र मालवीय, काग्रेस- 338371 राजेंद्र चोखुटिया,बसपा- 7649 राम प्रसाद,आजाद समाज पार्टी- 5009 विदय राज मालवीय,सोशलिस्ट डेमोक्रटिक पार्टी ऑफ इंडिया- 1423 हेमराज पूनमचंद बमनिया , पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी- 892 दीपक रमेशचंद्र विचित्र, निर्दलीय- 1085 नितिन वर्मा, निर्दलीय- 1894

मतगणना रोकना पड़ी
उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान तकनीकी समस्या आने के कारण नागदा की काउंटिंग कुछ समय के लिए रोकना पड़ी