
मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
वर्ष 2022 में 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे। जिनमें से पहला ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। जो एक सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग अनुसार ये ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण के समय सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा भी मेष राशि में ही स्थित रहेगा। भारत में इस ग्रहण का नजारा भले ही देखने को नहीं मिलेगा लेकिन इसका प्रभाव सभी लोगों की लाइफ पर पड़ेगा। जानिए किन 3 राशि वालों के लिए ये ग्रहण सबसे शुभ साबित होगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने किसी निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण काफी शुभ साबित होगा। हर काम में सपलता मिलने के आसार रहेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए भी समय काफी शुभ रहने वाला है। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। पदोन्नति होने के प्रबल आसार हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। अटका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद है। निवेश के लिहाज से भी समय शुभ दिख रहा है।
यह भी पढे़ं: शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2022 में इन 4 राशि वालों को नहीं करेगी परेशान, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल
Published on:
22 Feb 2022 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
