सिंह राशिः ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और शनि देव का इनसे पिता-पुत्र का संबंध माना जाता है। इसलिए शनि उदय का इस राशि पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य आत्मा और मान-सम्मान के कारक माने जाते हैं, इसलिए शनि उदय से सिंह राशि के ऐसे जातक जो मेहनत से अपना काम करेंगे, न्याय के रास्ते पर रहेंगे। उनको शनि का साथ मिलेगा, उनका भाग्योदय होगा। उनके जीवन में धन की आवक बढ़ेगी, कर्ज से मुक्ति मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि इस दौरान सामने आईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां धीरे-धीरे ठीक होती जाएंगी।