गौरतलब है कि स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिए यह विश्व का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित आयोजन है। इसमें दुनियाभर के हजारों उद्यमी, निवेशक, बिजनेस लीडर, कॉर्पोरेट, नीति निर्माता, सरकार के प्रतिनिधि एक मंच पर साथ होंगे। अभी तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, दुबई, सिंगापुर में इसका आयोजन किया गया है। टाई ग्लोबल समिट - 2024 का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक बेंगलूरू में होगा। इसके बाद अगले साल जयपुर इसकी मेजबानी करेगा।