5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाह या रोजगार में आ रही रूकावटें, तो गणेश जी के इन स्वरूप की मंत्रों सहित करें पूजा

भगवान श्री गणेश के सभी दुख परेशानियों के निवारण के लिए मंत्र
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 05, 2019

ganesh puja swaroop

भगवान श्री गणेश को सभी मंगल कार्य व शुभ कार्यों में सबसे पहले पूजा जाता है। उन्हें सभी देवताओं में प्रथम पूज्य देवता भी माना जाता है। रिद्धि-सिद्धि के दाता श्री गणेश अपने भक्तों को बुद्धि, विवेक, धन-संपदा, बरकत व प्रसिद्धि देते हैं। सनातन धर्म में गणपति जी को अनेक नामों से पुकारा जाता है। कहा जाता है कि वे अपने नामों के अनुसार अपने भक्तों के दुखों का हरण करते हैं।

पढ़ें ये भी- सितंबर में बदलने वाली है इन 7 राशियों की किस्मत, ये 4 ग्रह बदलने जा रहे अपनी राशि

श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि वे जातकों के विघ्नों को दूर करते हैं। चिंतामन गणपति अपने भक्तों को चिंता मुक्त करते हैं। कहा जाता है की ऐसे ही गणपति जी की उनके स्वरूप अनुसार पूजा-अर्चना करने से वे सभी दुखों का निवारण करते हैं। वहीं इस गणेशोत्सव सभी दुखों व परेशानियों के निवारण के लिए कुछ असरदार व सटीक मंत्रों का जप करने से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं वे मंत्र...

भगवान श्री गणेश के सभी दुख परेशानियों के निवारण के लिए मंत्र:

2. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए- अर्ध पद्मासन में बैठे दो हाथ वाले ये गणपति की पूजा करें

मंत्र- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जप करे। आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी और धन की वर्षा होगी।

3. आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए- हेरंब गणपति की पूजा करें

लक्ष्मी विनायक मंत्र का जप करें- 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'