24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर में मौसम का बड़ा यू-टर्न! अगले 24 घंटे में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा

Kanpur Weather Update:कानपुर मंडल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे में छह जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और उमस को लेकर लोगों व किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
2 min read
Google source verification
up monsoon update heavy rain likely to occur in meerut lucknow and other districts imd weather news

सांकेतिक फोटो पत्रिका

Kanpur Weather Update: कानपुर मंडल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मंडल के सभी छह जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि बारिश के बावजूद अधिक नमी के कारण उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे कानपुर मंडल में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहने से दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रहेगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना

कानपुर नगर में दोपहर और शाम के समय घने बादल छाए रहेंगे। रात से लेकर सोमवार सुबह के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की 65 से 80 प्रतिशत संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कानपुर देहात में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। देर रात या सुबह कई इलाकों में मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमक सकती है।उन्नाव में अगले 24 घंटे के दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं से तापमान में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन उमस बरकरार रहेगी।

फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया के लिए भी अलर्ट

फर्रुखाबाद में आसमान अधिकांश समय बादलों से ढका रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।कन्नौज में शाम के बाद गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो सकता है।औरैया में छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। धूप कम निकलने के बावजूद नमी 60 प्रतिशत से अधिक रहने से लोगों को उमस महसूस होगी।

मौसम विभाग ने जारी की जरूरी सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक या बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए ही फसलों में सिंचाई, कीटनाशकों का छिड़काव और अन्य कृषि कार्य करें। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए नियमित रूप से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।