4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े काम का है यह टोटका, आपके मकान की मुंहमांगी कीमत दे देंगे खरीदार

यदि आपका मकान कोई नहीं खरीद रहा है तो बड़े काम आएगा यह टोटका

2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Aug 20, 2018

tone totke

बड़े काम का है यह टोटका, आपके मकान की मुंहमांगी कीमत दे देंगे खरीदार

शास्त्रों में भी कुछ ऐसे समस्याओं के निवारण के लिए अनेक टोने टोटके का सहारा लेकर समाधान पाया जा सकता हैं, अगर कोई अपनी संपत्ति या मकान आदि बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले समय दिन व शुभ महूर्त देखना भी उत्तम माना गया गया है, अगर किसी शुभ मुहूर्त में टोने टोटके करने पर असर जल्दी होता हैं । अगर आप भी जमीन या मकान बेचना चाहते है लेकिन बिक नहीं रहे है तो इन असरदार टोटके को एक बार जरूर आजमाएं ये अत्यन्त प्रभावी है जो की आपकी सारी मुश्किल खत्म कर आपकी संपत्ति को बिकवा देगा ।

अगर आपके पास कोई ज़मीन, मकान, प्लाट या दुकान है जो की आप बेचना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश बिक नहीं पा रही है तो इन टोटके का प्रयोग करें-

1- सवा मीटर सफेद कपड़ा लें और जो संपत्ति बेचना चाहते हैं उसके उत्तर पूर्व कोने में बिछा दें । उस कपडे के ऊपर एक एलोवेरा (ग्वारपाठा) का पौधा धोने के बाद स्वच्छ कपडे से पोंछ कर रख दें, उसी कपडे के पास एक वास्तु यंत्र व एक वास्तु दोष निवारण मंत्र भी रख दीजिये । ध्यान रखें की यह पूजा विधि आपको सिर्फ मंगलवार या शनिवार की रात को 9 बजे ही करना है । ऊपर बताए हुए यंत्र, गवार पाठे की रोली, जल मौली, चावल, सिंदूर, मीठे से पूजा करने के बाद नीचे दिए हुए मंत्रों का वहीं बैठकर 108 बार जप करें ।

।। ऊँ चैतन्य वास्तुपुरुषाय नम: ।।
।। ऊँ चैतन्य सथलपुरुषाय नम: ।।

अचूक उपाय
यह टोटका सबसे ज्यादा कारगर व राम बाण है, इसे करने के बाद मात्र 43 दिनों में मकान बिक ही जाएगा । नीचे दिया हुआ अचूक टोटका जरूर करें-


1- 86 (छियासी) साबुत बादाम छिलके सहित लें । प्रातः काल सुबह उठने के बाद स्नान करने के बाद बिना कुछ खायें पीये 2 बादाम ले कर सीधा शिव मंदिर जाएँ, अब मंदिर में दोनों बादाम शिवलिंग अथवा शिव जी के आगे रख दें व भोलेनाथ से प्रार्थना करें की आपका मकान जल्द से जल्द बिकवा दें । उसमें से एक बादाम वापिस घर ले आएं और गिन के अलग रख दें । ऐसा 43 दिन तक नियमित करना है । 43 दिन के बाद ये बादाम की नदी या जल में प्रवाहित करें ।

2- सोमवार को बाजार से तीन झाड़ू खरीद कर लाये । मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र होकर घर के आसपास के किसी मंदिर में जाकर तीनों झाड़ू को चुपचाप रख आएं । इस टोटके को करने के बाद आपका मकान या प्रॉपर्टी जल्दी ही बिक जाएगी ।