4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TVK चीफ थलापति विजय को किया फोन, जानें क्या हुई बात?

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलापति विजय की TVK ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंकाया। राहुल गांधी ने फोन कर दी बधाई, कांग्रेस समर्थन से सरकार बनने की अटकलें तेज।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi and Thalapathy Vijay

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीवीके चीफ थलापति विजय (Photo- IANS)

Rahul Gandhi Phone call to thalapathy vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय के नेतृत्व में TVK ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। राज्य की जनता ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है, उसने तमाम राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। अपने पहले ही चुनाव में TVK ने AIADMK और DMK की वंशवादी राजनीति को खुली चुनौती दी है। टीवीके के इस बंपर प्रदर्शन के बीच थलापति विजय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी फोन कर उन्हें बधाई दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि TVK बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है, तो वह कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना सकती है।

क्या हुई राहुल गांधी और विजय के बीच बातचीत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और TVK प्रमुख थलापति विजय के बीच फोन पर बातचीत हुई। राहुल गांधी ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस TVK के साथ खड़ी है। इससे उन अटकलों को बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि TVK बहुमत से दूर रहने पर कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकती है।

राहुल ने स्टालिन और ममता बनर्जी से भी की बात

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं ममता बनर्जी और एम.के. स्टालिन से भी बातचीत की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले TVK नेता विजय को भी बधाई दी।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में TMC को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि तमिलनाडु में DMK को नए राजनीतिक दल TVK से कड़ी चुनौती मिली है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा, जबकि तमिलनाडु में उसने DMK के साथ गठबंधन किया था।

केरल की जनता को राहुल का भावुक संदेश

राहुल गांधी ने केरल की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'केरल के लोगों ने एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया है। मेरी बहनों और भाइयों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना मजबूत समर्थन दिया। UDF के हर नेता और कार्यकर्ता को उनके कठिन और सुव्यवस्थित चुनाव अभियान के लिए बधाई।'

उन्होंने आगे कहा कि केरल में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है और अब राज्य में UDF सरकार एक नई दृष्टि के साथ आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वे जल्द ही केरल के लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।