14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, बकरियां चरा रहे युवक की मौत, दो साथी झुलसे

नूपगढ़ क्षेत्र के गांव 18 पी में सोमवार शाम करीब 6 बजे मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में बकरियां चरा रहे 30 वर्षीय राजू सिंह की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 18 पी में सोमवार शाम करीब 6 बजे मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में बकरियां चरा रहे 30 वर्षीय राजू सिंह की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मनमोहन और जगदेव सिंह मामूली रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार राजू सिंह पुत्र मिठु सिंह दो साथियों के साथ खेतों में बकरियां चराकर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ खेजड़ी के पेड़ पर बिजली गिर गई। तीनों इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मनमोहन और जगदेव सिंह कुछ कदम पीछे हट गए, जिससे वे बच गए, लेकिन राजू सिंह चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत 18 पी के प्रशासक तरसेम सिंह, देवीदत्त बिश्नोई, परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को घड़साना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रशासक तरसेम सिंह ने बताया कि राजू सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में वृद्ध माता-पिता और पत्नी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की है। उपखंड अधिकारी सुरेश राव ने मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

हर एक की आंखें हुईं नम

हादसे के बाद का दृश्य बेहद मार्मिक रहा। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मां ने बेटे को गोद में लेकर विलाप किया, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि राजू सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उसके निधन से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग