
इन लक्षणों वाली लड़कियां घर-परिवार में धन-दौलत का लगा देती हैं ढेर
सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण बताए गए हैं जिनसें उनके भाग्यशाली होने का पता चलता है। कहते हैं इन लक्षणों वाली लड़कियों से जिस भी लड़के की शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है। ये लड़कियां जहां जाती हैं वहां खुशियों के ढेर लगा देती हैं। ये अपने ससुराल को स्वर्ग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जानिए सामुद्रिक शास्त्र में कैसी लड़कियों को बताया गया है भाग्यशाली।
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती। जिन लड़कियों का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, उसका आकार आधे चंद्रमा की तरह हो वो लकी मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां अपने परिवार वालों का नाम रोशन करने वाली मानी जाती हैं। साथ ही पति की भी किस्मत जगाने वाली होती हैं।
जिन लड़कियों की आंखें बड़ी, आंखों के ऊपर-नीचे की स्किन हल्की सी लालिमा लिए हुए हो, आंखों के बीच वाली पुतली का रंग काला और आंखों का सफेद भाग दूध के समान रंग का हो तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली मानी जाती हैं। साथ ही जिस लड़की की चाल राजहंस के समान होती है और कमर किसी बाघ के समान पतली होती है ऐसी लड़कियों को जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
जिन लड़कियों की नाक के दाहिने हिस्से पर तिल होता है उन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा गोल, उसके आगे का भाग थोड़ा उठा हुआ और हल्का लाल रंग का हो ऐसी लड़कियां भी दूसरों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। ऐसे लक्षण वाली लड़कियां अपने पति के लिए भी लकी मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: घर की दीवार पर क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर, जानिए इसकी सही दिशा
Published on:
14 Mar 2022 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
