
छतरपुर. मिक्स सुपारी की आड़ में चार प्रकार के तंबाकू मिलाकर गुटखा बना रहे थे, जिसकी क्वालिटी काफी घटिया थी। इसके लगातार सेवन से कैंसर तक हो सकता है। भोपाल स्थित राज्य स्तरीय लैब से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इससे गुटखा माफिया को बड़ा झटका लगा है। तत्कालीन अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया के 19 फरवरी के छापे में तमन्ना ट्रेडर्स में जब्त सुपारी, केमिकल समेत 7 सैंपल कराए थे, जो जांच में फेल पाए गए हैं। अब कारोबारी को नोटिस जारी कर प्रोविजनल रिपोर्ट का जवाब मांगा गया है। 30 दिन के अंदर जवाब पेश नहीं होने पर केस को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दरअसल नौगांव रोड स्थित दद्दा चौबे गोदाम में संदिग्ध पदार्थों का भंडारण होने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस ने जांच कार्रवाई की गई थी। जांच के दौरान पहेली, पुजारी गुटखा के इनामी पाऊच के साथ भारी मात्रा में तंबाकू, केमिकल का भंडारण पाया गया था। एडीएम ने गोदाम को सील करते हुए मौके पर सैंपलिंग की कार्रवाई की थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तमन्ना ट्रेडर्स की संचालक सीमा कठैल पति मुकेश कठल के यहां लिए गए सैंपल लैब की रिपोर्ट में अमानक पाए गए हैं। कलेक्टर संदीप जीआर ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सेवन योग्य नहीं पाई गई खाद्य सामग्री
प्रयोगशाला की रिपोर्ट में गोदाम में पाई गई सामग्री सेवन के योग्य नहीं पाई गई है। कठैल दंपती के द्वारा पान मसाला की आड़ में जर्दायुक्त एवं मिक्सब्रांड गुटखा तैयार किया जा रहा था। गोदाम में भारी मात्रा में स्टॉक तंबाकू का पान मसाले में प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ गोदाम से जब्त केमिकल भी गुटखा में मिलाने के लिए उपयोग किया जा रहा था। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में सातों सैंपल फेल पाए जाने पर तमन्ना ट्रेडर्स की संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
चार प्रकार की तंबाकू का मिला भंडार
छापेमारी के दिन तात्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित वर्मा ने मौके पर सादा पत्ती तंबाकू, रावा तंबाकू, बनी तंबाकू समेत चार प्रकार की तंबाकू के सैंपल लिए थे। एसएलपी केमिकल भी मिला था। फैक्ट्री का लाइसें
Published on:
25 Jun 2024 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
