12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम्पी उत्सव-2026: तीन दिन का सांस्कृतिक वैभव

13 से 15 फरवरी तक होगी भव्य प्रस्तुति 50 हजार क्षमता वाला मेन स्टेज, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात होसपेट. विश्व प्रसिद्ध विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी में 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय हम्पी उत्सव-2026 का आयोजन होगा। जिला प्रभारी मंत्री जमीर अहमद खान ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को जानकारी दी। […]

less than 1 minute read
Google source verification
Hampi Festival-2026: Three days of cultural splendor

हम्पी में उत्सव के मंच और तैयारियों का जायजा लेते हुए जिला प्रभारी मंत्री जमीर अहमद खान।

13 से 15 फरवरी तक होगी भव्य प्रस्तुति

50 हजार क्षमता वाला मेन स्टेज, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात

होसपेट. विश्व प्रसिद्ध विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी में 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय हम्पी उत्सव-2026 का आयोजन होगा। जिला प्रभारी मंत्री जमीर अहमद खान ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या 13 फरवरी को उत्सव का उद्घाटन करेंगे। उत्सव में कुल छह बड़े मंच होंगे, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य मंच एम.पी. प्रकाश स्टेज को बनाया गया है, जिसकी सीटिंग क्षमता 50,000 है।

उन्होंने कहा कि इस बार उत्सव में कन्नड़ फिल्म जगत के प्रमुख कलाकार शामिल होंगे। विशेष रूप से शिवराजकुमार, अश्विनी पुनीत राजकुमार, गणेश, रक्षित शेट्टी, रचिता राम, डॉली धनंजय और बिग बॉस विजेता गिलिनाटा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि हम्पी और आसपास के 50 किलोमीटर क्षेत्र में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए लगभग 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही हक्का-बुक्का के इतिहास पर आधारित लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं और आम जनता के लिए सरकार की ओर से कृष्ण मंदिर के पास मुफ्त भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है।

फेस्टिवल के लिए लगभग 14 से 15 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस बार 8 से 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए 15,000 अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गई हैं।

इस मौके पर जिलाधिकारी कविता एस. मन्निकेरी, सीईओ नोंग्जॉय मोहम्मद अली अकरम शाह, एसपी जाह्नवी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।