
नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है, मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहे इसके लिये भक्त उनकी आराधना करते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिये कई तरह के प्रयत्न करते हैं। माना जाता है कि देवी मां इस दौरान सभी की मनोकामनाएं सुनती हैं और पूरा करती है। वहीं इस बार नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है।
क्योंकि इन नौं दिनों में हर दिन कुछ कोई ना कोई शुभ संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक की राशि में 5 ग्रहों की युति बन रही है। तो आइए जानते हैं विशेष नवरात्रि के शुभ संयोग....
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगभग 12 साल बाद नवरात्रि में गुरु वृश्चिक राशि में रहेगा और कन्या राशि में 5 ग्रह एक साथ गोचर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के नौं दिनों में से हर दिन शुभ योग बन रहे हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में होगी। इसलिये इस बार शारदीय नवरात्रि कई मायनों में शुभ व फलदायी रहने वाली है।
29 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा का योग बन रहा है और शनि-केतु की युति धनु राशि में होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का ऐसा शुभ संयोग शारदीय नवरात्रि 2019 को विशेष फलदायी बना रही है।
इस बार नवरात्रि में बन रहे हैं विशेष योग
पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि में कई विशेष योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं किस दिन नवरात्रि का कौन सा योग बन रहा है।
6 अक्टूबर को सर्वसिद्धि योग रहेगा।
Updated on:
29 Sept 2019 01:13 pm
Published on:
29 Sept 2019 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
