नगर निगम आयुक्त ने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान झीलोद्धान, पद्मकुंड, रामेश्वर कुंड के विकास एवं सौंदर्यीकरण और भैरव कुंड जलाशय की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण कर अतिक्रमण हटाने को लेकर अफसरों से चर्चा की गई।
झीलों उद्यान में लगाएं चार फव्वारे
निरीक्षण के दौरान झीलों उद्वान में एक माह के भीतर चार फाउंटेन स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कराने, पीछे की ओर ऊँची बाउंड्री वॉल निर्माण करने तथा क्षेत्र में भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
पद्मकुंड में कछुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें
पद्मकुंड में कछुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कुंड की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यहां गजेबो स्थापित करने, मुख्य प्रवेश द्वार को बड़ा एवं आकर्षक बनाने तथा संपूर्ण क्षेत्र का सौंदर्यीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए।
रामेश्वर कुंड की बाउंड्री 8 फीट होगी ऊंची
रामेश्वर कुंड के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से करने, 7 से 8 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल निर्माण करने तथा ड्रोन के माध्यम एरियल व्यू प्राप्त कर क्षेत्र का बेहतर डिजाइन एवं लेआउट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य बावडिय़ों की संरचनाओं के दोबारा कार्य कराने के निर्देश दिए।
प्लास्टिक बर्तनों के उपयोग पर रोक
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दीनदयाल रसोई में प्लास्टिक बर्तनों के उपयोग पर रोक लगा दी है। स्टील फर्नीचर की व्यवस्था करने एवं अनुपयोगी प्लास्टिक फर्नीचर को स्टोर में जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पानी की गुणवत्ता की जांच कराने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
दीनदयाल रसोई का किया निरीक्षण
नगर पालिका निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने झीलोद्धान, पद्मकुंड, रामेश्वर कुंड एवं दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान आयुक्त, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, कार्यपालन यंत्री वर्षा घिडोड़े, उद्यान प्रभारी मनीष झीले, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।