
शिवगंगा. जिले के अरासनेरी कीलमेडु गांव में एक जोरदार विस्फोट में छप्पर के मकान के ढह जाने के बाद पुलिस ने देसी बम बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री जमा करने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि अरविंदन नामक युवक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने के लिए देसी बम बनाने को विस्फोटक सामग्री और रसायन जमा कर रखे थे।
अरविंदन के खिलाफ जिले में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले लंबित हैं। घर में रखा देसी बम वातावरण गर्म होने के बाद विस्फोट हो गया। हालांकि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को अरविंदन को गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के कर्मियों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए और उनको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। शिवगंगा टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
Published on:
02 Jul 2024 02:42 pm
