29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव पुराण के अनुसार भोलेनाथ को चढ़ाएं ये एक चीज़, धनवान बनाएंगे स्वयं शिव

शिव पुराण के अनुसार भोलेनाथ को चढ़ाएं ये एक चीज़, धनवान बनाएंगे स्वयं शिव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 5 Dec 2018, 2:42 PM IST

shiv upay

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। कहा जाता है की इस दिन शिव जी दूसरे दिनों की अपेक्षा जल्दी मुरादें सुनते हैं। इस दिन भोलेनाथ की उपासना करना श्रेष्ठ माना गया है। पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की यूं तो शिव जी भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं लेकिन यदि आपको धन संबंधी समस्याएं हैं तो सोमवार के दिन कुछ खास उपाय करने से दूर हो जाती है। भगवान शिव छोटे-छोटे व आसान उपायों से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन कुछ विशेष उपायों से उन्हें जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। धन संबंधी समस्याएं दूर करने का यह विशेष उपाय शिव पुराण में बताया गया है। इस उपाय को विधी पूवर्क नियमित रुप से करने पर धनवान बन सकते हैं। आइए जानते हैं वो विशेष उपाय...

सोमवार का दिन भोलेनाथ को अर्पित करें, इस दिन शाम के समय जिसे शास्त्रों के अनुसार गोधूलि बेला के समय एक घी का दीपक लगाएं और उसमें एक लौंग का जाड़ा डालें। इसके बाद शिव जी के मंत्र से उनकी आराधना करें। ( यदि कोई मंत्र नहीं आता है तो ॐ नम: शिवाय का मंत्र भी उतना ही प्रभावशाली होता है) आराधना के बाद भगवान शिव से अपने आर्थिक संकटों को दूर करने की प्रार्थना करते हुए शिव पूजा करें। इस प्रकार लगातार 11 सोमवार इस उपाय को करें निश्चित ही आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आपके सभी संकट दूर होंगे।