20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल माह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर, गुप्त धन की प्राप्ति के प्रबल आसार

अप्रैल महीने में राहु-केतु, शनि, सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, मंगल, गुरु लगभग सभी ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जानिए ग्रहों के गोचर के लिहाज से ये महीना किन राशि वालों के लिए खास होने वाला है।

2 min read
Google source verification
horoscope, rashifal, april rashifal 2022, April horoscope 2022, horoscope 2022, rashifal 2022,

अप्रैल माह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर, गुप्त धन की प्राप्ति के प्रबल आसार

April 2022 Lucky Zodiac Signs: अप्रैल का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई ग्रह राशि बदलने जा रहे हैं। इस महीने की 12 तारीख को करीब 18 महीने बाद राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। वहीं न्याय के देवता शनि भी इस महीने की 29 तारीख को अपनी राशि बदलेंगे। इस दौरान शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति भी इस महीने मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वहीं शुक्र और सूर्य भी अप्रैल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। जानिए ग्रहों की बदलती चाल का किन राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि: अप्रैल में आपको आर्थिक तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आमदनी के रास्ते खुलेंगे। धन का आगमन होगा। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। गुप्त धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिजनेस वालों के लिए भी समय काफी अनुकूल है। नए रोजगार से धन के रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि: अप्रैल माह में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। बिजनेस में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कारोबारियों का वेतन बढ़ सकता है। निवेश के लिहाज से भी समय अच्छा है।

कुंभ राशि: आर्थिक मामलों के लिहाज से ये महीना आपके लिए काफी शुभ दिखाई दे रहा है। धन का निरंतर आगमन होता रहेगा। धन लाभ के विशेष योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी क्षेत्र से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में निवेश करने से फायदा मिलेगा।

मीन राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। आमदनी में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन रहे हैं। कहीं से आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जो जातक प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हैं उन्हें भी इस दौरान लाभ प्राप्त होने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2022 में शनि कब-कब बदलेंगे राशि, किन राशियों पर रहेगी शनि की दशा, किन्हें मिलेगा लाभ तो किन्हें होगी हानि, जानिए सबकुछ