
Indore Fire Tragedy (Photo Source - Patrika)
Indore Fire Tragedy: एमजी रोड के समीप जैन श्वेतांबर तेरहपंथी सभागृह में गुरुवार को रखी गई श्रृद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। कारोबारी मनोज पुगलिया के के बड़े बेटे सौरभ से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने एक्सपर्ट से हर पहलू पर जांच कराने की बात कही।
बता दें कि 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के तीन मंजिला मकान में आग लगी। आग लगने की वजह पहले ईवी कार के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट बताया गया, लेकिन परिवार का कहना है कि उन्होंने कार को चार्ज पर लगाया ही नहीं था। ये हादसा बिजली के पोल में स्पार्किंग की वजह से हुआ।
बताया जा रहा है कि कारोबारी मनोज पुगलिया ने एक रात पहले ही वॉट्सएप पर स्टेटस लगाए थे। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे और अक्सर अपने विचार, धार्मिक भावनाएं और जीवन से जुड़े छोटे-छोटे पल लोगों के साथ साझा करते थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने जो व्हाट्सऐप स्टेटस लगाए, वही उनके जीवन के आखिरी शब्द बन जाएंगे।
उन्होंने स्टेट पर लगाया था वक्त सब कुछ छीन सकता है…..।परिजनों के अनुसार, मनोज पुगलिया का स्वभाव बेहद धार्मिक था। वे नियमित रूप से पूजा-पाठ करते थे और भगवान में गहरी आस्था रखते थे। कारोबारी मनोज पुगलिया एक जिंदादिल और मिलनसार इंसान थे, जो न केवल अपने परिवार बल्कि समाज में भी बेहद लोकप्रिय थे। हादसे से कुछ समय पहले उन्होंने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर कुछ पंक्तियां साझा की थीं, जो अब परिवार के लिए उनकी अंतिम याद बन गई हैं।
परिवार के लोगों ने उनके इन आखिरी स्टेटस को सहेजकर रखा है और अब वे इन्हें याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। उनके करीबी बताते हैं कि मनोज हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति थे और दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद जब उनके ये अंतिम शब्द सामने आए, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। उनके स्टेटस अब सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि उनकी यादों का ऐसा हिस्सा बन गए हैं, जो हमेशा उनके अपनों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
घटनास्थल की जांच करने एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह, डीसीपी कुमार प्रतीक और एफएसएल अधिकारी भी पहुंचे। सिंह ने बताया, अब तक की जांच में शॉर्ट सर्किट व वाहनों में आग फैलने से घर में आग लगने की बात सामने आई है। एसी के पाइप फटे और तार जली हालत में मिले। आग पोर्च से होकर हॉल व सीढिय़ों से घर के अन्य हिस्सों में फैली। सामने आए तथ्यों की जांच कर रहे हैं।
Updated on:
20 Mar 2026 12:54 pm
Published on:
20 Mar 2026 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
