देवी मां की प्रतिमा के सामने जो भक्त पूरी आस्था के साथ माता के चेहरे की ओर देखकर कामना करता है, तो धीरे-धीरे माता की प्रतिमा का रंग गुलाबी हो जाता है। भक्त यहां पूरी श्रद्धा के साथ देवी के चेहरे को देख कर कामना करें और देवी की प्रतिमा का रंग धीरे-धीरे गुलाबी हो जाए तो यह संकेत है कि उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी। भक्तों के मुताबिक, नवरात्रि के छठे दिन यहां पर खजाना बांटा जाता है और तांबे के सिक्के दिए जाते हैं।