दुनिया में मौजूद हर व्यक्ति यही चाहता है की वह जब तक जीवित है स्वस्थ्य रहे। लेकिन कहते हैं ना की कोई भी परेशानी बताकर नहीं आती, चाहे वह इंसान का बुरा समय हो या बीमारी हो, खासकर आज के समय जब व्यक्ति का जीवन भागदौड़, व्यस्त जीवनशैली और बाहरी खानपान के कारण तो कब कौन सी बीमारी व्यक्ति को घेर ले कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। लेकिन यदि आपको ऐसा लगता है की आपके घर में बीमारियों ने अचानक से डेरा डाल लिया है और आए दिन घर में कोई ना कोई बीमार रहता है तो डाक्टर के इलाज के साथ-साथ आप ज्योतिष व वास्तु के कुछ उपाय भी अाजमा सकते हैं। अच्छी सेहत और स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं होता। स्वस्थ शरीर को सबसे बड़ा धन माना जाता है। पंडित ज्योतिषाचार्य रमाकांत मिश्रा के अनुसार कुछ उपायों से व्यक्ति को स्वास्थ् संबंधी समस्याएं दूर की जा सकती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....