
Karan Johar
Karan Johar : पिता हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं, हमें जिंदगी जीने का तरीका सिखाते हैं, हमें सही रास्ता दिखाते हैं। साथ ही उनका प्यार हमारी जिंदगी को खुशियों से भर देता है। पिता के बारे में जितना भी कहा जाए कम है। करण जौहर की भी कुछ ऐसी ही भावनाएं हैं। बता दें कि फादर्स डे के मौके पर करण जौहर ने अपने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी एक पोस्ट शेयर की है।
करण जौहर ने पिता यश जौहर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, इस फोटो में दोनों किसी फिल्म के सेट पर बैठे हुए हैं। इसके साथ ही करण जौहर ने एक कैप्शन भी लिखा है 'आपने दिल और आत्मा से फिल्में बनाईं। आपने अपनी जिंदगी को और जिया और मुझे सिखाया कि अच्छी कहानी कैसे आपके अच्छे दिमाग से शुरू होती है। मैं अपनी भावनाओं को बड़े पर्दे पर दिखा पाया, आपने मुझे हिम्मत दी, इसके लिए शुक्रिया।
करण जौहर अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट भी करते हैं, जिसमें वे लिखते हैं, 'कुछ फैसले आवेग में लिए जाते हैं और कुछ सोच-समझकर। कुछ फैसले सिर्फ आशीर्वाद से लिए जाते हैं। मैंने सिंगल फादर बनने का भी फैसला किया, जो मेरे लिए बहुत सही फैसला था। मेरा मानना है कि हर माता-पिता की यात्रा अनोखी होती है। बच्चों की परवरिश के लिए कोई नियम नहीं होते, बस रिश्ते में बहुत प्यार होना चाहिए।
Published on:
15 Jun 2025 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
