30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं गरीबी तो कहीं बारिश आने का कारण मानी जाती हैं बिल्लियां, जानें बिल्लियों से जुड़े इन शकुन-अपशकुनों के बारे में

बिल्लियों को लेकर दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर तरह-तरह की मान्यताएं हैं, कुछ अजीब तो कुछ रोचक। भारत में जहां किसी बिल्ली का रास्ता काटना या घर में आकर दूध पी जाना अशुभ संकेत माना जाता है, वहीं कुछ ऐसे स्थान हैं जहां बिल्ली सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं बिल्ली से जुड़े शगुन-अपशगुन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 8 Jun 2022, 4:38 PM IST

cats superstitions, billi se jude shakun apshakun, billi ka rasta katna shubh ya ashubh, billi ka doodh peena shubh ya ashubh, billi ka rona kaisa hota hai, kali billi dikhe to kya hota hai, बिल्ली रास्ता काटने का मतलब,

कहीं गरीबी तो कहीं बारिश आने का कारण मानी जाती हैं बिल्लियां, जानें बिल्लियों से जुड़े इन शकुन-अपशकुनों के बारे में

आपने कई लोगों से सुना होगा कि अगर कोई बिल्ली रास्ता काट जाए तो यह आपके कार्य में विघ्न का संकेत माना जाता है। भारत ही नहीं दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर तरह-तरह की मान्यताएं हैं। कहीं बिल्ली का रोना अपशकुन मानते हैं तो कहीं बिल्ली को लकी चार्म मानकर पाला जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही बिल्लियों से जुड़ी कुछ मान्यताओं के बारे में...

1. भारतीय मान्यता के अनुसार यदि बिल्ली रास्ता काट जाए या फिर घर में रखा दूध पी जाए तो इसे अपशकुन माना जाता है। जहां बिल्ली का रास्ता काटना कार्य में बाधा का तो वहीं बिल्ली का घर में से दूध पी जाना आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है।

2. बिल्ली का घर के आसपास रोना भी शुभ नहीं होता। कहते हैं कि इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है।

3. वहीं इंडोनेशिया में माना जाता है कि यदि लंबे समय से बारिश नहीं हो पा रही हो तो बिल्ली के ऊपर पानी डाल देने से बारिश होने की संभावना बढ़ती है। क्योंकि मान्यता है कि बिल्ली अपने ऊपर डाले हुए पानी का बदला लेने के लिए बारिश करवाती है।

4. यूरोपीय देशों में माना जाता है कि यदि कब्रिस्तान में किसी व्यक्ति की कब्र के ऊपर बिल्ली बैठ जाए या कब्र को पार कर जाए तो माना जाता है कि मृत व्यक्ति के ऊपर बुरी आत्मा का साया है।

5. जापान में काली बिल्ली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यदि काली बिल्ली घर में दिख जाए तो वहां से नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाता है। इसके अलावा यदि घर में बिल्ली अपने पंजे से मुंह साफ करती नजर आ जाए तो इसे घर में किसी अतिथि के आने का संकेत माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा 2022: कैसे राजा भागीरथ की तपस्या से धरती पर अवतरित हुईं मां गंगा, जानें गंगा दशहरा मनाने के पीछे की पौराणिक कथा