भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डीजी लॉकर के डॉक्यूमेंट्स मान्य नहीं करने की वजह से वोटिंग परसेंट में गिरावट दर्ज की गई है। बाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी ने आगे ये भी दावा किया की 5 फीसदी युवा बिना वोट किए बूथ से लौटे हैं। हालांकि, उन्होंने प्रदेश में होने वाले अगले दो चरणों के मतदान में डीजी लॉकर के डॉक्यूमेंट्स मान्य करने की मांग की है। फिलहाल, देखना ये है कि चुनाव आयोग इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देता है।