
शिव धनुष श्रीराम ने सीता स्वयंवर के समय तोड़ा था। जिस धनुष को कोई बलशाली राजा हिला नहीं पाए थें, उसे राम जी ने बड़ी ही आसानी से तोड़ दिया था। इसके बाद राम और सीता जी का विवाह सम्पन्न हुआ था। लेकिन इसके बाद शिव धनुष टूटने से परशुराम जी काफी क्रोधित हुए थे। इस प्रसंग के बारे में तो काफी लोगों को पता है। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण भी शिव धनुष तोड़ चुके हैं। श्री कृष्ण द्वारा शिव धनुष तोड़ने का प्रसंग भी बड़ा ही रोचक है। आइए विस्तार से बताते हैं आपको श्री कृष्ण ने शिव धनुष को क्यों तोड़ा।
जब भगवान विष्णु ने अपना आठवां अवतार श्रीकृष्ण के रुप में लिया तब कुछ परस्थितियों के कारण श्रीकृष्ण के हाथों शिवजी का धनुष टूट गया। यह घटना उस समय हुई जब कंस ने अक्रूरजी द्वारा श्रीकृष्ण को नंदगांव में मथुरा बुलाकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी।
कंस के बुलावे पर श्रीकृष्ण अक्रूरजी के साथ धनुष यज्ञ में शामिल होने के लिए मथुरा आए। कंस से मिलने के पहले श्रीकृष्ण नगर भ्रमण करने चल पड़े। नगर भ्रमण करते हुए श्रीकृष्ण उस मंदिर पहुंच गए जहां यज्ञ का आयोजन किया था। उस ही मंदिर में कंस ने भगवान शिव का धनुष रखा था और इसी धनुष के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया था
श्रीकृष्ण ने बालक की तरह उत्सुक होकर इस धनुष को छूने की इच्छा जताई फिर मंदिर के पुजारी और धनुष के रक्षक सैनिकों से कहा कि वह इस धनुष को उठाकर देखना चाहते हैं। कृष्ण की इच्छा सुन कर पहले सभी हंसने लगे कि भला एक बालक इस धनुष को कैसे उठा सकता है, लेकिन श्रीकृष्ण ने खेल-खेल में ही धनुष को उठाकर तोड़ दिया।
कंस ने जब धनुष के टूटने का समाचार सुना तो वह घबरा गया क्योंकि ऐसी भविष्यवाणी थी की जो इस धनुष को उठा लेगा उसके हाथों कंस का वध होगा। मथुरा की जनता में खुशी का माहौल बन गया की कंस को मारने वाला आ गया। इस घटना के अगले ही दिन श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर दिया और मथुरा को कंस के अत्याचार से मुक्त करवाया।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
