6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandra grahan 2022: कब लगेगा चंद्रग्रहण, भारत में सूतक काल का क्या है समय और महत्व

- ग्रहण को देवता पर संकट के रूप में

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 04, 2022

chandra_grahan_2022.jpg

दिवाली के अगले दिन ही हम सूर्य ग्रहण जैसी खगोलीय घटना से दो चार हुए थे। अब उसके 15 दिन के भीतर ही ग्रहों की चाल हमको फिर से बड़ी खगोलीय घटना का गवाह बनाने वाली है। आठ नवंबर को पूर्णिमा के दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण यानी चंद्र ग्रहण 2022 लग रहा है। तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण से संबंधित वे बातें जिनको जानना हम सभी के लिए जरूरी है।

क्या है चंद्र ग्रहण : खगोलविदों के अनुसार चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है। इस दिन सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। जिसके कारण कभी कभार चंद्रमा का पूरा हिस्सा पृथ्वी की प्रच्छाया में आ जाता है और कभी पूरा हिस्सा। इससे चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती और पृथ्वी से देखने पर वह अंधेरे में दिखता है।

इसी अवस्था को ग्रहण कहते हैं। अगर पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया में रहता है तो उस स्थिति को पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं और कुछ हिस्सा ही छाया में रहता है तो इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।

चंद्र ग्रहण 2022: पुरोहितों के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण 2022 पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह भारत से भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जो चंद्र ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले लग जाता है और चंद्र ग्रहण समाप्त होने के साथ समाप्त होता है।

भारत में चंद्र ग्रहण 2022 मंगलवार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 बजे से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6.28 बजे समाप्त हो जाएगा। इस तरह चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगा।

यहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहणः खगोलविदों के मुताबिक भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्से में दिखेगा, बाकी के हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा।

प्रमुख शहर : चंद्र ग्रहण
नई दिल्ली : शाम 5.31 बजे(आंशिक)
बेंगलुरू : शाम 5.57 बजे (आंशिक)
कोलकाता : शाम 5.11 बजे (पूर्ण चंद्र ग्रहण, इससे पहले आंशिक रहेगा)
मुंबई : शाम 6.03 बजे (आंशिक)

Must Read- ग्रहण दे रहे महाभारत काल जैसे अशुभ संकेत, जानें किस राशि पर क्या होगा असर


Must Read-Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के सूतक का समय और ग्रहण काल में क्या न करें


Must Read- Lunar Eclipse 2022: नवंबर 2022 में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा भारी


Must Read-Lunar eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इसी माह, जानें कब और कहां दिखेगा


Must Read- Rashi parivartan in November 2022: नवंबर 2022 में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किन राशि वाले जातकों को मिलेगी तरक्की!


Must Read- November 2022 Festival calendar - नवंबर 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

चंद्र ग्रहण का महत्वः हिंदू धर्मानुयायी सूर्य के साथ चंद्र को भी देवता की तरह पूजते हैं और ग्रहण को देवता पर संकट के रूप में देखते हैं। इससे इस दौरान शुभ कार्य नहीं करते। वहीं इन ग्रहों की अवस्था का राशियों पर असर पड़ता है, जिससे विभिन्न राशियों के जातक प्रभावित होते हैं

चंद्र ग्रहण के दौरान इसका रखें ध्यान
1. चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा से बचना चाहिए।
2. सूतक काल खत्म होने तक घर में ही रहें।
3. खुली आंखों से चंद्र ग्रहण देखने की कोशिश न करें।
4. ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करना चाहिए।
5. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान दूर्वा घास पास रखनी चाहिए।