Lunar eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इसी माह, जानें कब और कहाँ दिखेगा
Lunar eclipse 2022: साल 2022 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर में लगने वाला है, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ग्रहण कब, कहां दिखाई देगा और इसका सूतक काल क्या होगा।
Lunar eclipse 2022: साल 2022 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर में लगने वाला है, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ग्रहण कब, कहां दिखाई देगा और इसका सूतक काल क्या होगा। इसके पहले दिवाली के दिन 25 अक्टूबर को साल 2022 का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण लगा था, जिसके बाद 15 दिनों के भीतर ही दूसरा चंद्रग्रहण देव दिवाली पर 08 नवंबर को लगने वाला है। ऐसे में दो ग्रहणों के मध्य इतना कम अंतराल अशुभ माना जा रहा है। चलिए जानते हैं कि यह चंद्रग्रहण कब लगेगा, कहां दिखाई देगा और इसका सूतक काल कब से कब तक रहेगा।
खास बात: जानकारों के अनुसार ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के बाद ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण का संयोग दो सौ साल बाद ऐसी युति बना रहा है। जिसमें चार ग्रह वक्री हो रहे हैं।
मंगल, शनि और सूर्य व राहु आमने सामने आएंगे। भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके साथ ही शनि कुंभ राशि में पंचम मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रहा है। यह विश्व पटल के लिए अच्छे योग नहीं हैं।
चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2022) 8 नवंबर 2022 को खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। यह वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण है।
चंद्र ग्रहण 2022 का समय (Chandra grahan 2022 in india date and time ) यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 06:20 पर समाप्त होगा, इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा। जबकि वहीं, भारत में चंद्रग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो रहा है।
चंद्र ग्रहण की अवधि (Chandra grahan Timing) स्थानीय समय के अनुसार ग्रहण की अवधि 45 मिनट्स 48 सेकण्ड्स रहेगी। उपच्छाया से पहला स्पर्श- दोपहर 01:33 बजे। उपच्छाया से आंतिम स्पर्श- शाम 07:25 बजे।
सूतक काल का समय (sutak kaal ) सूतक काल प्रारम्भ- सुबह 09:21 बजे। सूतक काल समाप्त- शाम 06:18 बजे।
यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Chandra grahan on which areas) यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, दक्षिण और उत्तर अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशान्त महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक और हिन्द महासागर के अधिकांश भागों में दिखाई देगा।
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Bharat me chandra grahan kaha dikhai dega) भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्णरूप से सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा। बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण रहेगा। भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी एवं इनके आसपास के शहरों से इस ग्रहण को देखा जा सकता है।