ग्रहण के समय ये न करें...
मान्यता के अनुसार सूतक काल में पूजा वर्जित मानी जाती है। इसलिए उचित होगा कि ग्रहण व सूतक के दौरान घर में ही रहकर भगवान का ध्यान करें, इस समय आप भजन कीर्तन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रहण के दौरान भोजन आदि खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती डालकर रखनी चाहिए, जबकि ग्रहण के बाद कोई भी खाद्य पदार्थ ग्रहण करते समय तुलसी का होना अनिवार्य माना जाता है। ग्रहण में किया गया दान अमृत तुल्य माना गया है। वहीं ग्रहण के पश्चात लाल कपड़ा के अलावा तांबे के पात्र, मसूर दाल, गेंहू और लाल फल का दान करना बेहत खास व उत्तम माना गया है। वैदिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के बाद इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों के दोष दूर होने के साथ ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।