5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागन महिलाएं भूलकर भी ना पहनें इस रंग की चूड़ी, पति के दुर्भाग्य का बनती है कारण

सुहागन महिलाएं भूलकर भी ना पहनें इस रंग की चूड़ी, पति के दुर्भाग्य का बनती है कारण

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Nov 19, 2018

womens bangles

सुहागन महिलाओं के लिए उनका सोलह श्रृंगार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शादी के बाद महिलाएं अपने पति के सोभाग्य के लिए श्रृंगार करती हैं, गले में मंगलसूत्र, माथे पर सिंदूर और हाथों में चूड़ियां ये तीन चीजें तो हर शादीशुदा महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। पति के नाम पर किया गया यह श्रृंगार बहुत ही दिलचस्प और आकर्षक भी होता है। वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार महिलाओं के श्रृंगार की कुछ चीज़ों का गलत रंग का चुनाव उनके पति के लिए दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल जी महिलाओं को लेकर बताते हैं की सुहागन महिलाओं को श्रृंगार बहुत ही पसंद होता है, इन श्रृंगारों में उन्हें चूड़ियां पहनना पसंद भी होता है इसके साथ ही ये चूड़ियां उनके पति का भाग्य भी तय करती हैं। क्योंकि चूड़ियां विशेष रुप से महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिषशास्त्र में महिलाओं को इस रंग की चूड़ी पहनना बहुत ही अशुभ होता है, आइए जानते हैं किस रंग की चूड़ी पहनना शुभ होता और किसी रंग की चूड़ी आपके पति के दुर्भाग्य का कारण बन सकती है।

क्योंकि चूड़ियां सुहागन महिलाओं के शौभाग्य की निशानी होती है। लेकिन चूड़ियां पहनने के साथ-साथ उन चूड़ियों का कलर भी बहुत मायने रखता है। आपके चूड़ियों का कलर और उनके रंगों का चुनाव आपके पति पर बहुत असर डालता है। शास्त्रों के अनुसार बताया गया है की महिलाओं को मंगलवार और शनिवार के दिन चूड़ियां नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन चूड़ी खरीदना अशुभ होता है। यदि आप इस दिन खरीदी गई चूड़ी पहनती हैं तो इसका असर आपके पति के दुर्भाग्य को बुलावा दे सकता हैं। वहीं टूटी हुई चूड़ी पहनने से पति की बर्बादी हो सकती है, इसलिए टूटी चूड़ी ना पहनें।

आजकल फैशन और मैचिंग के दौर में महिलाएं किसी भी रंग की चूड़ियां पहन लेती हैं। लेकिन मैचिंग पहनते वक्त भी शादीशुदा महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वे सफ़ेद और काले रंग की चूड़ियां ना पहनें। सफ़ेद और काले रंग की चूड़ियां सुहागन महिलाओं के लिए अशुभ मानी जाती हैं। क्योंकि काले और सफेद रंग की चुड़ियां बुरी किस्मत लेकर आती हैं और इसका नकारात्मक असर आपके पति पर दिखाई देता हैं। जो महिलाएं सफ़ेद या काले कलर की चूड़ी पहनती हैं उसके पति का दुर्भाग्य बहुत जल्दी आता हैं। ये इतनी ज्यादा अपशगुन साबित हो सकती हैं कि बुरी किस्मत या अनहोनी के चलते आपके पति की जान तक जा सकती हैं।