12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: त्योहार पर नहीं खरीदा लहंगा, नाबालिग ने फांसी लगा कर दी जान

परिजनों की आर्थिक स्थिति बच्चों पर किस तरह का सामाजिक और भावनात्मक प्रेशर डाल रही यह बात कुछ घटनाओं से लोगों के सामने आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 11, 2024

Death of accused in jail

परिजनों की आर्थिक स्थिति बच्चों पर किस तरह का सामाजिक और भावनात्मक प्रेशर डाल रही यह बात कुछ घटनाओं से लोगों के सामने आ रही है। कुछ इसी तरह का मामला बलिया जिले के सुखपुरा थानाक्षेत्र के भलूही गांव में लहंगा न दिलाने पर एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।


पुलिस ने बताया कि किशोरी कई दिनों से अपने परिजनों से छठ पर पहनने के लिए लहंगे की मांग कर रही थी, परंतु आर्थिक तंगी की वजह से परिजनों ने उसे लहंगा नहीं दिलाया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सुखपुरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता बाहर कमाते थे। परिजनों के पास उतना पैसा नहीं था जिससे वो उसे लहंगा दिला सके। इसी से नाराज किशोरी ने ये कठोर कदम उठा लिया।