
पीएफ अकाउंट का पैसा (फोटो- प्रतिकात्मक)
PF Money: कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) को लेकर श्रम मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक अब ऐसे निष्क्रिय खाते, जिनमें एक हजार या उससे कम रुपए जमा हैं, उन्हें बिना किसी कागजी कार्रवाई के वापस किया जा सकेगा। इस पैसे को निकालने के लिए खाताधारकों को कोई आवेदन नहीं करना होगा।
ईपीएफओ खुद ही उनके बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर देगा। इस फैसले से ईपीएफओ से जुड़े करीब 31 लाख लोगों को फायदा होगा, जिनका खाता निष्क्रिय होने से उनका पैसा नहीं मिल सका। इन 31 लाख निष्क्रिय खातों में 6 लाख खाते ऐसे हैं, जो आधार से लिंक हैं और उनमें एक हजार रुपए से कम जमा हैं। पहले चरण में ईपीएफओ इन खातों में पैसा डालेगा। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसके सफल होने पर बाकी 25 लाख निष्क्रिय खातों में भी इसी तरह पैसा ट्रांसफर करने का काम किया जाएगा। गौरतलब है कि 31 लाख निष्क्रिय खातों में करीब 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हैं।
कुल 31.86 लाख खातों में 10,903 करोड़ रुपए जमा हैं, जबकि लगभग 7.11 लाख खातों में कुल 30.52 करोड़ रुपए जमा हैं, इनमें 1000 रुपए तक की रकम जमा है। ये तीन साल से 20 साल तक पुराने खाते हैं। किसी अकाउंट में तीन साल तक कोई गतिविधि नहीं होने पर उसे निष्क्रिय मान लिया जाता है।
Published on:
24 Feb 2026 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
